Biharराज्य

‘न जमानत मिली, न सरेंडर किया’: खान सर मामले में बढ़ा सस्पेंस, पटना पुलिस ‘वेट एंड वॉच’ मोड में

Bihar News : बिहार की राजधानी पटना में कोचिंग संस्थान चलाने वाले खान सर न केवल किसी एक राज्य में बल्कि पूरे देश में फेमस हैं. हालांकि कुछ दिनों से खान सर पढ़ाई के बजाय दूसरे कारणों से विवादों में घिरे हैं. इस दौरान उनके कोचिंग संस्थान पर तोड़फोड़ भी हुई. जिसके बाद पूरे देश का ध्यान इस मामले पर है.

फैजल खान उर्फ खान सर ने शनिवार को न सरेंडर किया और न ही उन्हें अग्रिम जमानत मिली. हालांकि इन अटकलों के कारण शनिवार को पटना सिविल कोर्ट परिसर में सुबह से शाम तक भारी पुलिस बल तैनात रहा. लेकिन खान सर कोर्ट पहुंचे ही नहीं. जिसके बाद सबके मन में यही सवाल है कि खान सर हैं कहां और आगे क्या होने वाला है.

पटना पुलिस ‘वेट एंड वॉच’ मोड में

खान सर के वकील अरविंद कुमार महुआरी ने कोर्ट परिसर के पास पहुंचे मीडिया से बात करते हुए बताया कि शनिवार को अग्रिम जमानत याचिका दाखिल करने का निर्धारित समय समाप्त हो चुका था. तकनीकी कारणों की वजह से आज कोई अर्जी नहीं लगाई जा सकी, लेकिन उनकी टीम पूरी तैयारी के साथ सोमवार को पटना सिविल कोर्ट में अग्रिम जमानत याचिका दायर करेगी. उन्होंने कहा कि खान सर को देश की न्याय व्यवस्था पर पूरा भरोसा है. उन्होंने कहा कि कोर्ट परिसर में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिसकर्मी तैनात किए गए थे. वहीं दूसरी ओर पटना पुलिस भी इस मामले पर शांत है. सूत्रों के मुताबिक पुलिस ने वेट एंड वॉच की रणनीति अपनाई है और सोमवार तक खान सर के कानूनी रास्ता अपनाने का इंतजार करेगी.

जमानत मिलने पर गिरफ्तारी से राहत संभव

पुलिस प्रशासन खान सर की लोकप्रियता और छात्रों के इमोशन को देखते हुए किसी भी ऐसे कदम से बचना चाहती है, जिससे कि शहर की शांति भंग हो. पुलिस पूरे मामले पर शांतिपूर्ण तरीके से काम कर रही है. विशेषज्ञों का कहना है कि अब इस मामले में दो रास्ते बचे हैं. पहला कि खान सर के वकील द्वारा सोमवार को अग्रिम जमानत याचिका दायर करने पर इसे स्वीकार कर लिया जाए. जिससे खान सर को गिरफ्तारी से राहत मिल सकती है और दूसरा कि अगर जमानत में देरी की आशंका है तो खान सर खुद कोर्ट में सरेंडर कर दें. जिसके बाद अदालत उनकी कस्टडी या नियमित जमानत पर फैसला करेगी.

ये भी पढ़ें- ‘पेड्डी’ में जाह्नवी का लुक बना बहस का मुद्दा, कपड़ों को लेकर सोशल मीडिया पर हुई ट्रोल

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

Related Articles

Back to top button