IPLखेल

RCB की जीत के बाद विराट कोहली से मिले वैभव सूर्यवंशी, वैभव सूर्यवंशी को दिए अहम टिप्स

IPL 2026 Final Match : आईपीएल 2026 के फाइनल के बाद एक खास और चर्चा में रहने वाला पल सामने आया, जब युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी और विराट कोहली की मुलाकात ने फैंस का ध्यान अपनी ओर खींच लिया। फाइनल मुकाबला रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और गुजरात टाइटंस के बीच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला गया था, जहां बेंगलुरु ने खिताब अपने नाम किया।

वैभव ने कोहली को किया नमस्कार

मैच खत्म होने के बाद जब मैदान पर जश्न का माहौल था, उसी दौरान वैभव सूर्यवंशी और विराट कोहली की मुलाकात हुई। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि वैभव ने कोहली को नमस्कार किया, जिसके बाद दोनों के बीच कुछ देर बातचीत हुई। इस दौरान कोहली ने उन्हें कई बातें समझाईं और उनके कंधे पर हाथ रखकर मार्गदर्शन करते नजर आए। यह पल फैंस के बीच काफी पसंद किया जा रहा है।

इस सीजन के सबसे सफल बल्लेबाज

15 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी इस सीजन के सबसे सफल बल्लेबाज रहे और उन्होंने ऑरेंज कैप अपने नाम की। उन्होंने 16 मैचों में 48.50 की औसत और 237.31 के स्ट्राइक रेट से कुल 776 रन बनाए, जिसमें एक शतक और पांच अर्धशतक शामिल रहे।

अब तक 23 मैचों में 1028 रन बनाए

आईपीएल करियर की बात करें तो वैभव ने अब तक 23 मैचों में 1028 रन बनाए हैं। उनके नाम दो शतक और छह अर्धशतक दर्ज हैं, जबकि उनका सर्वोच्च स्कोर 103 रन रहा है। उन्होंने 2025 में आईपीएल में डेब्यू किया था और राजस्थान रॉयल्स ने उन्हें 1.10 करोड़ रुपये में खरीदा था।

ये भी पढ़ें- रेबीज से महिला की मौत, मामूली चोट समझकर किया था इग्नोर, बोलने में हकलाने लगीं थी

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

Related Articles

Back to top button