
NEET Paper Leak : NEET पेपर लीक मामले को लेकर आज शिक्षा, महिला, बाल, युवा और खेल संबंधी संसदीय समिति की अहम बैठक होने जा रही है। इस बैठक में परीक्षा प्रणाली में बदलाव को लेकर गंभीर विचार-विमर्श किया जाएगा, जिसमें पेन-पेपर परीक्षा और कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट (CBT) के विकल्प पर चर्चा की संभावना है।
सुबह 11 बजे होगी बैठक
यह बैठक संसद भवन के एवेन्यू एक्सटेंशन स्थित समिति कक्ष में सुबह 11 बजे आयोजित की जाएगी। समिति परीक्षा प्रक्रिया को अधिक पारदर्शी और सुरक्षित बनाने के उपायों पर विचार करेगी।
CBSE परीक्षा सुधार पर भी चर्चा
समिति मंगलवार को CBSE की 12वीं परीक्षा में ऑन-स्क्रीन मार्किंग और छात्रों को आने वाली समस्याओं पर भी चर्चा करेगी। इसके साथ ही कक्षा 9 और 10 में लागू तीन भाषा सूत्र को लेकर भी विचार-विमर्श किया जाएगा, जिस पर पहले से विवाद चल रहा है।
NEET मामले की जांच जारी
NEET UG पेपर लीक मामले की जांच CBI द्वारा की जा रही है। आशंका के चलते परीक्षा को रद्द कर 21 जून को दोबारा कराने का निर्णय लिया गया है। इस मामले में अब तक 13 लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी है, जिनमें कोचिंग संस्थान से जुड़े लोग और एक डॉक्टर भी शामिल हैं।
CUET परीक्षा में भी गड़बड़ी
हाल ही में आयोजित CUET UG परीक्षा में तकनीकी खामियां सामने आई थीं। इसके बाद NTA ने कहा है कि प्रभावित उम्मीदवारों के लिए दोबारा परीक्षा की तारीख जल्द घोषित की जाएगी।
सुप्रीम कोर्ट की टिप्पणी
यह मामला सुप्रीम कोर्ट तक भी पहुंच चुका है, जहां अदालत ने NTA की कार्यशैली पर सवाल उठाए हैं। कोर्ट ने कहा था कि UPSC जैसी संस्थाएं बड़े स्तर पर परीक्षा आयोजित करती हैं, फिर भी वहां पेपर लीक जैसी घटनाएं नहीं होतीं, इसलिए NTA को उनसे सीखने की जरूरत है।
ये भी पढ़ें – शुभ योग में शुरू हुआ जून, कई राशियों के लिए करियर और धन लाभ के संकेत
Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र, बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप









