Delhi NCRमौसम

दिल्ली-एनसीआर में बारिश से गर्मी में राहत, 4 जून तक तेज हवाओं के साथ बरसात के आसार

Delhi-NCR Weather : दिल्ली-एनसीआर में जून की शुरुआत मौसम में बदलाव के साथ हुई है, जिससे लोगों को भीषण गर्मी से कुछ राहत मिली है। भारतीय मौसम विभाग (IMD) के अनुसार, 4 जून तक क्षेत्र में तेज हवाओं के साथ बारिश होने की संभावना है, जिससे तापमान सामान्य से नीचे बना रहेगा।

तापमान में आई गिरावट

रविवार को दिल्ली का अधिकतम तापमान 35.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 4.2 डिग्री कम रहा। वहीं न्यूनतम तापमान 23.3 डिग्री सेल्सियस रहा, जो औसत से 3.6 डिग्री कम दर्ज किया गया। मौसम में बादलों की आवाजाही और हल्की धूप के बीच नमी का स्तर 51 से 75 प्रतिशत के बीच रहा।

आज का मौसम पूर्वानुमान

मौसम विभाग के मुताबिक, सोमवार को दिल्ली में न्यूनतम तापमान 24 से 26 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 35 से 37 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। दिनभर आसमान में बादल छाए रह सकते हैं और हल्की से मध्यम बारिश के साथ गरज-चमक होने के आसार हैं।

येलो अलर्ट जारी

IMD ने सोमवार और मंगलवार के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। इस दौरान 60 किलोमीटर प्रति घंटे तक की रफ्तार से तेज हवाएं चलने और हल्की से बहुत हल्की बारिश होने की संभावना जताई गई है।

हवा की गुणवत्ता में सुधार

केंद्रीय प्रदूषण एवं नियंत्रण बोर्ड (CPCB) के अनुसार, दिल्ली का औसत AQI 87 दर्ज किया गया है, जो संतोषजनक श्रेणी में आता है। फरीदाबाद में 78, गुरुग्राम में 88, गाजियाबाद में 92, ग्रेटर नोएडा में 95 और नोएडा में 72 AQI रिकॉर्ड किया गया है। अधिकांश इलाकों में वायु गुणवत्ता 100 से नीचे बनी हुई है, जो सामान्य स्थिति को दर्शाती है।

ये भी पढ़ें – सूर्या हत्याकांड में बड़ा खुलासा, अब्बू के उकसाने पर असद ने की थी हत्या

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

Related Articles

Back to top button