मनोरंजन

मैं अमीर पार्टनर नहीं चाहती, जिससे प्यार करुंगी उसे सब कुछ देने को तैयार- तान्या मित्तल

Tanya Mittal : इन्फ्लुएंसर और पूर्व बिग बॉस कंटेस्टेंट तान्या मित्तल ने हाल ही में कहा कि वह किसी अमीर पार्टनर पर नहीं चाहिए। उनका मानना है कि उन्हें खुद इतनी आर्थिक मजबूती हासिल करनी चाहिए कि अपने पार्टनर की बड़ी वित्तीय जरूरतों को भी आसानी से पूरा कर सकें।

सब कुछ देने को तैयार

पिंकविला को दिए इंटरव्यू में तान्या ने कहा कि वह अपने पार्टनर या प्यार में होने वाले व्यक्ति के लिए हमेशा अपना सब कुछ देने को तैयार रहती हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि अगर उनके पार्टनर के पास कुछ भी न हो, तो भी उन्हें कोई फर्क नहीं पड़ेगा।

पार्टनर रोज मांगें 10-15 लाख रुपए

इन्फ्लुएंसर ने कहा कि वह चाहती हैं कि उनका पार्टनर रोज उनसे 10-15 लाख रुपए मांगें और उनकी क्षमता इतनी हो कि वह हर दिन इतनी राशि दे सकें। उनके अनुसार, यही उनकी आदर्श भूमिका एक गर्लफ्रेंड और पत्नी के रूप में होगी।

जल्द रियलिटी शो में आएंगी नज़र

तान्या जल्द ही कॉमेडी और कुकिंग रियलिटी शो ‘मां है ना’ में अपनी मां सुनीता मित्तल के साथ नजर आएंगी। हाल ही में शो के प्रमोशनल इवेंट्स में तान्या और स्प्लिट्सविला X6 के विनर गुल्लू उर्फ कुशल तंवर के बीच हल्की-फुल्की नोकझोंक देखने को मिली।

सीमाओं को पार करने वाले पंसद नहीं

तान्या ने कहा कि दूसरों को हराने के लिए किसी का खाना खराब करना गलत है और यह तभी होता है जब लोग खुद पर आत्मविश्वास नहीं रखते। उन्होंने यह भी बताया कि उन्हें उन लोगों की आदत पसंद नहीं है जो सीमाओं को पार कर जाते हैं।

पुरुषों के अहंकार को दी चुनौती

इंस्टाग्राम स्टोरी में तान्या ने बिना किसी का नाम लिए लिखा कि पुरुषों के अहंकार को चुनौती देना उन्हें खुशी देता है। उन्होंने कहा कि कुछ पुरुष आत्मनिर्भर महिलाओं का सम्मान करते हैं, लेकिन कुछ केवल बातें ही कर सकते हैं।

पहचान और काम से रखी जाऊंगी याद

तान्या ने आगे कहा कि वह मेहनत से आगे बढ़ रही हैं, सफलता हासिल कर रही हैं और लोगों का प्यार और समर्थन पा रही हैं। उनका संदेश साफ है- “जलते रहिए, देखते रहिए और बातें करते रहिए। मैं हमेशा अपनी पहचान और काम से याद रखी जाऊंगी।

ये भी पढ़ें- IPL 2026 Final : IPL के महामुकाबले में GT-RCB आमने सामने, खिताबी जंग के लिए होगी टक्कर

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

Related Articles

Back to top button