Haryana

सोनीपत में नव निर्वाचित मेयर और पार्षदों का शपथ ग्रहण, सीएम नायब सिंह सैनी रहे मुख्य अतिथि

Haryana News : मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने आज नगर निगम सोनीपत के नव निर्वाचित मेयर और पार्षदों के शपथ ग्रहण समारोह में बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। समारोह के दौरान मुख्यमंत्री ने नव निर्वाचित मेयर और सभी पार्षदों को बधाई दी और उन्हें जिम्मेदारी निभाने के लिए शुभकामनाएं दीं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि आज का दिन सोनीपत के इतिहास में एक नए स्वर्णिम अध्याय की शुरुआत है। उन्होंने समारोह में कहा कि शपथ लेने वाले मेयर और पार्षदों को हरियाणा सरकार और प्रदेश की पौने 3 करोड़ जनता की ओर से जीत की बधाई। सैनी ने सोनीपत की जनता का भी धन्यवाद किया, जिन्होंने लोकतंत्र के उत्सव में बढ़-चढ़कर भाग लिया और शहर के विकास की बागडोर सही और कर्मठ हाथों में सौंपने का काम किया।

मेयर और पार्षदों को कर्तव्यों के प्रति चेताया

मुख्यमंत्री ने मेयर और पार्षदों को उनके कर्तव्यों के प्रति भी चेताया और कहा कि यह पद केवल सत्ता का केंद्र नहीं बल्कि जन सेवा का माध्यम है। उन्होंने स्पष्ट किया कि सभी की जिम्मेदारी सीधे तौर पर जनता के दैनिक जीवन को सुगम, सरल और खुशहाल बनाने की है।

विकास और लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा

सैनी ने नव निर्वाचित नेताओं से अपेक्षा व्यक्त की कि वे जनता की भलाई, शहर के विकास और लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा के लिए अपने दायित्वों का ईमानदारी से निर्वहन करेंगे।

ये भी पढ़ें- रॉयल एनफील्ड बुलेट 650 का जलवा, ट्विन इंजन और क्लासिक लुक, 94 साल की विरासत के साथ आधुनिक पावर

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

Related Articles

Back to top button