
Unnao Bus Accident : उत्तर प्रदेश के उन्नाव से एक बेहद ही दर्दनाक घटना सामन आई है। यहां मंगलवार यानी आज सुबह लखनऊ-आगरा एक्सप्रेसवे पर यात्रियों से भरी एक डबल डेकर बस अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराई और फिर पलट गई। इस हादसे में अभी तक छह लोगों की मौत हो गई। वहीं कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गए जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
दिल्ली से गोरखपुर जा रही थी बस
दरअसल, हादसे की शिकार हुई बस दिल्ली से गोरखपुर जा रही थी। इसी दौरान औरास थाना इलाके में नींभाखेड़ा गांव के पास अंडरपास पर डिवाइडर में टकरा कर पलट गई। जिसमें छह लोगों की मौत हो गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बस के शीशे टूट गए और कई यात्री बस से बाहर जा गिरे।
कई यात्री लखनऊ ट्रामा सेंटर रेफर
वहीं इस घटना की सूचना मिलने के बाद स्थानीय प्रशासन, पुलिस और यूपीडा (यमुना एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण) की टीम तुरंत मौके पर पहुंची और राहत बचाव कार्य शुरु किया। पुलिस और स्थानीय लोगों की मदद से बस में फंसे यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाला गया। घायलों को तत्काल नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया गया। गंभीर रूप से घायल कई यात्रियों को बेहतर चिकित्सा सुविधा के लिए लखनऊ ट्रामा सेंटर रेफर किया गया है।
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, चालक की लापरवाही या नींद की झपकी को हादसे का मुख्य कारण माना जा रहा है।
ये भी पढ़ें – नर्मदा जिले में बदलाव से साफ, 2027 में गुजरात में बनेगी ‘‘आप’’ की सरकार- केजरीवाल
Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र, बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप









