Vidhi Meghani Murder in Canada : कनाडा में एक और भारतीय महिला की हिंसक हत्या का मामला सामने आया है। गुजरात की 22 वर्षीय विधि कल्पेशभाई मेघानी की नियाग्रा इलाके में चाकू मारकर हत्या कर दी गई। विधि मूल रूप से आणंद के बोरसद की रहने वाली थीं। कनाडा में चार साल से थी और पढ़ाई के साथ-साथ नौकरी भी कर रही थीं। मेघानी कनाडा के नियाग्रा इलाके में रहती थीं।
गंभीर हालत में कराया गया भर्ती
जानकारी के अनुसार, विधि वहां PR (Permanent Residency) की तैयारी कर रही थीं। घटना 15 मई को घर से निकलने के बाद हुई। गंभीर रूप से घायल होने के बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना की वजह अभी तक सामने नहीं आई है और कनाडा पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विधि के निधन की खबर सुनते ही उनके परिवार में शोक का माहौल फैल गया। स्थानीय अधिकारियों ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच शुरू कर दी है।
कनाडा में कई भारतीय छात्रों की मौत
कनाडा में भारतीय मूल की महिलाओं और छात्रों पर हमले के यह नए मामले नहीं हैं। पिछले साल दिसंबर में टोरंटो में 30 वर्षीय भारतीय मूल की हिमांशी खुराना का शव मिला था। वहीं अप्रैल 2025 में ओंटारियो में 21 वर्षीय पंजाबी छात्रा हरसिमरक रंधावा को गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। उस मामले में कनाडाई पुलिस ने बाद में 32 वर्षीय आरोपी को गिरफ्तार किया था।
ये भी पढ़ें- रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ का कुबूलनामा, कहा- मेरे पूर्वज हिंदू, पाकिस्तानी बच्चे पढ़ रहे गलत इतिहास
Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र, बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप









