Uttar Pradesh

बाराबंकी में भीषण हादसा, ट्रेलर से टकराई इनोवा, चार दोस्तों की मौत, 3 की हालत गंभीर

Barabanki Accident : बाराबंकी में एक दर्दनाक सड़क हादसे में तेज रफ्तार इनोवा कार ट्रेलर से पीछे से टकरा गई। यह दुर्घटना मंगलवार तड़के करीब 3 बजे लखनऊ-सुल्तानपुर हाईवे पर हैदरगढ़ क्षेत्र के भिखरा गांव के पास हुई। हादसे में चार युवकों की मौत हो गई, जबकि तीन लोग गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं।

जानकारी के अनुसार, इनोवा में सवार सभी लोग कैंची धाम दर्शन के लिए जा रहे थे। शुरुआती पुलिस जांच में सामने आया है कि चालक को नींद की झपकी आने के कारण वाहन अनियंत्रित हो गया और यह भीषण टक्कर हो गई।

स्थानीय लोग ने फंसे लोगों को निकाला

हादसे के बाद स्थानीय लोग और पुलिस मौके पर पहुंचे और कार में फंसे लोगों को बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया गया। डॉक्टरों ने चार लोगों को मृत घोषित कर दिया, जबकि घायलों को बेहतर इलाज के लिए लखनऊ रेफर किया गया है।

मृतकों की पहचान

मृतकों की पहचान चंदौली निवासी राहुल कुमार (36), गाजीपुर निवासी राहुल सिंह (35), बलिया निवासी सत्यम सिंह (38) और सुल्तानपुर निवासी सूरज मिश्रा (31) के रूप में हुई है। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई और बड़ी संख्या में लोग घटनास्थल पर इकट्ठा हो गए। सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर राहत और बचाव कार्य शुरू किया।

कैंची धाम दर्शन के लिए निकले थे दोस्त

पोस्टमॉर्टम हाउस में परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था। मृतकों के परिवारों में गहरा शोक व्याप्त है। स्थानीय लोगों और परिजनों के अनुसार, सभी लोग वाराणसी में एक स्थान पर इकट्ठा हुए थे और वहां से कैंची धाम दर्शन के लिए यात्रा पर निकले थे।

ये भी पढ़ें- Ebola Virus Alert : भारत में इबोला वायरस का अलर्ट, अफ्रीका में 20 दिन में 200 से ज्यादा मौतें

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

Related Articles

Back to top button