Delhi Metro : अगर आप रोज़ दिल्ली मेट्रो का उपयोग करते हैं और कभी अपना फिजिकल कार्ड भूल जाते हैं, तो अब इसके लिए चिंता करने की जरूरत नहीं है। दिल्ली मेट्रो ने वर्चुअल मेट्रो कार्ड लॉन्च किया है, जो आपके मोबाइल में रहता है और फिजिकल स्मार्ट कार्ड की तरह ही काम करता है।
यह कार्ड Delhi Metro Sarthi 2.0 ऐप के जरिए बनाया जा सकता है। कार्ड बनने के बाद इसमें प्रारंभिक तौर पर 150 रुपये का बैलेंस मिलेगा, जिसका इस्तेमाल दिल्ली मेट्रो नेटवर्क में किया जा सकता है। ध्यान दें, यह कार्ड एयरपोर्ट एक्सप्रेस लाइन पर काम नहीं करेगा।
वर्चुअल मेट्रो कार्ड कैसे बनाएं:
अपने मोबाइल में Delhi Metro Sarthi 2.0 ऐप डाउनलोड करें।
ऐप खोलकर लॉग इन या नया अकाउंट बनाएं।
वर्चुअल मेट्रो कार्ड का ऑप्शन चुनें।
जरूरी जानकारी भरें।
भुगतान पूरा करें।
आपका कार्ड ऐप में एक्टिव हो जाएगा।
एक बार एक्टिव होने के बाद आप इस कार्ड का उपयोग फिजिकल कार्ड की तरह एंट्री और एग्जिट के लिए कर सकते हैं। मेट्रो में एंट्री करने के लिए कार्ड में कम से कम 40 रुपये होना जरूरी है। यात्रा के दौरान किराया अपने आप कार्ड से कट जाता है।
वर्चुअल कार्ड के नियम और सावधानियां:
एंट्री और एग्जिट सही तरीके से करना अनिवार्य है।
एंट्री के समय सिस्टम 40 रुपये ब्लॉक करता है, लेकिन सफर पूरा होने पर वास्तविक किराया कट जाएगा।
गलत एग्जिट होने पर अतिरिक्त शुल्क 30 रुपये तक हो सकता है।
एक स्टेशन से एंट्री और एग्जिट के बीच अधिकतम 20 मिनट तय है; इससे अधिक रुकने पर अतिरिक्त चार्ज लगेगा।
कार्ड आखिरी रिचार्ज की तारीख से 5 साल तक वैध रहेगा। समय सीमा खत्म होने के बाद कार्ड बंद हो जाएगा और बचा हुआ बैलेंस वापस नहीं मिलेगा।
इस वर्चुअल कार्ड के जरिए अब मेट्रो सफर करना और भी आसान और डिजिटल हो गया है, बिना फिजिकल कार्ड के भी।
ये भी पढ़ें- वरुण धवन की फ्लॉप फिल्मों की लिस्ट, बॉक्स ऑफिस पर कौन-कौन सी फिल्में फेल हुईं? हुआ करोड़ों का नुकसान
Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र, बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप









