PA Murder Case : पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी के पीए चंद्रनाथ रथ की हत्या से जुड़े मामले में जांच तेजी से आगे बढ़ रही है. इस केस में पुलिस अब तक 5 आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है. वहीं जांच के दौरान बलिया निवासी राज सिंह को भी पुलिस ने हिरासत में लिया था, लेकिन बाद में यह सामने आया कि उनकी पहचान को लेकर गलती हुई थी. इसके बाद सीबीआई की जांच में राज सिंह को इस मामले से पूरी तरह निर्दोष पाया गया और उन्हें रिहा कर दिया गया.
रिहाई के बाद राज सिंह ने अपनी गिरफ्तारी को लेकर गंभीर आरोप लगाए हैं, उन्होंने कहा कि उन्हें गलत तरीके से गिरफ्तार किया गया और किसी अन्य व्यक्ति राज कुमार सिंह समझकर हिरासत में लिया गया. राज सिंह के अनुसार, वह अपनी मां के साथ अयोध्या दर्शन के लिए गए थे और लौटते समय पुलिस टीम ने उन्हें पकड़ लिया, उन्होंने आरोप लगाया कि गिरफ्तारी के दौरान उनकी बात नहीं सुनी गई और कोई ठोस सबूत भी नहीं दिखाया गया.
एनकाउंटर और कबूलनामे का आरोप
राज सिंह ने यह भी दावा किया कि उन्हें एनकाउंटर की धमकी दी गई और दबाव बनाकर जबरन अपराध स्वीकार करने की कोशिश की गई, उन्होंने कहा कि बाद में उन्हें कोलकाता ले जाया गया, जहां सीआईडी द्वारा उनसे उस अपराध को कबूल कराने का प्रयास किया गया, जिसे उन्होंने कभी किया ही नहीं.
उनका कहना है कि सीबीआई की जांच में सच्चाई सामने आई और उन्हें इस मामले में निर्दोष घोषित किया गया, उन्होंने निष्पक्ष जांच के लिए सीबीआई का आभार जताया और साथ ही मुख्यमंत्री योगी से उस पुलिस टीम के खिलाफ कार्रवाई करने की अपील भी की, जिसने उन्हें गलत तरीके से फंसाने का आरोप लगाया है.
ये भी पढ़ें – भारत-इटली संबंधों में बड़ा कदम, रणनीतिक साझेदारी और सहयोग पर बनी सहमति
Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र, बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप









