Punjab

मोहिंदर भगत ने आलू उत्पादकों और कोल्ड स्टोरेज मालिकों की समस्याएं सुनीं, हर संभव सहायता करने का दिया भरोसा

Punjab News : मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में पंजाब सरकार किसानों की आय बढ़ाने और उनकी हर समस्या का उचित समाधान करने के लिए तेजी से काम कर रही है। इसी उद्देश्य की पूर्ति के लिए आज बागवानी मंत्री मोहिंदर भगत ने पंजाब भवन, चंडीगढ़ में आलू उत्पादकों और कोल्ड स्टोरेज मालिकों के साथ विशेष बैठक कर उनकी समस्याएं सुनीं। इस अवसर पर बागवानी विभाग के अतिरिक्त सचिव लतीफ अहमद और निदेशक श्री मनीष कुमार विशेष रूप से उपस्थित रहे।

मुद्दों का प्राथमिकता के आधार पर समाधान

बैठक के दौरान आलू उत्पादकों और कोल्ड स्टोरेज मालिकों ने अपनी विभिन्न समस्याओं से बागवानी मंत्री को अवगत कराया। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार द्वारा आलू की फसल को स्टोर करने के लिए कोल्ड स्टोरेज स्थापित करने और उनके रख-रखाव हेतु सुविधाएं दी जा रही हैं, लेकिन पंजाब प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड से संबंधित मुद्दों का प्राथमिकता के आधार पर समाधान किया जाना आवश्यक है।

मालिकों की समस्याओं को ध्यानपूर्वक सुना

इस मौके पर मंत्री मोहिंदर भगत ने आलू उत्पादकों और कोल्ड स्टोरेज मालिकों की समस्याओं को ध्यानपूर्वक सुना। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार राज्य के किसानों की आय बढ़ाने और उनकी हर समस्या का उचित समाधान करने के लिए तेजी से कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि कृषि बुनियादी ढांचा फंड और अन्य योजनाओं के माध्यम से कोल्ड स्टोरेज, गोदाम और पैकिंग यूनिटों को मजबूत किया जा रहा है।

व्यक्तिगत रूप से संपर्क स्थापित करें

इस अवसर पर मंत्री भगत ने आलू उत्पादकों और कोल्ड स्टोरेज मालिकों को आ रही समस्याओं की विस्तृत रिपोर्ट तैयार करने के लिए अधिकारियों को निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि वे किसानों के साथ व्यक्तिगत रूप से संपर्क स्थापित करें और पूरी रिपोर्ट तैयार करें। इस मौके पर अधिकारियों ने मंत्री को हर कार्य समय पर पूरा करने का भरोसा दिया।

ये भी पढ़ें- जानिए भारत का सबसे बड़ा जिला कौन सा है और क्यों है इतना खास! UPSC, SSC छात्रों के लिए अपडेट

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

Related Articles

Back to top button