Akhilesh Yadav : समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने इंटरनेट मीडिया पर चल रही ‘काकरोच जनता पार्टी (सीजेपी)’ को लेकर हो रही चर्चा के बीच बीजेपी पर तीखा हमला बोला, अखिलेश यादव ने बुधवार को एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा, “बीजेपी बनाम सीजेपी.” इस पोस्ट पर सोशल मीडिया यूजर्स की ओर से बड़ी संख्या में प्रतिक्रियाएं सामने आईं. इसके बाद गुरुवार शाम को उन्होंने एक और पोस्ट साझा करते हुए लिखा, “जुल्मी हुक्मरानों से कह दो आज, बंदिशों में कब बंधा है इंकलाब.”
इधर, पार्टी मुख्यालय में आयोजित बैठक के दौरान अखिलेश यादव ने कहा कि आने वाले समय में किसी एक दल की नहीं, बल्कि एक समुदाय की सरकार बनने जा रही है और उस समुदाय का नाम पीडीए है, उन्होंने कहा कि पीडीए का आंदोलन वर्चस्ववाद और भेदभाव के खिलाफ नई आजादी की लड़ाई है, जिसका उद्देश्य संविधान और आरक्षण की रक्षा करना है।
2027 चुनाव मिशन पर सपा फोकस
बैठक में सपा प्रमुख ने कहा कि पीडीए में देश के उन 95 प्रतिशत लोगों की भागीदारी है, जो खुद को पीड़ित, उपेक्षित और अपमानित महसूस करते हैं, उन्होंने दावा किया कि वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव को ध्यान में रखते हुए पार्टी ने उत्तर प्रदेश की सभी 403 सीटों पर अपने कार्यकर्ताओं को सक्रिय रहने के निर्देश दिए हैं, ताकि गठबंधन में शामिल दलों को भी संगठन की मजबूती का लाभ मिल सके, उन्होंने कहा कि पार्टी का लक्ष्य केवल सीटें जीतना नहीं, बल्कि व्यापक जीत हासिल करना है.
अखिलेश यादव ने कहा कि पीडीए आंदोलन का मुख्य उद्देश्य सामाजिक न्याय की स्थापना करना है, उन्होंने देश के सभी देशभक्त लोगों से इस आंदोलन से जुड़ने की अपील भी की.
मतदाता सूची में गड़बड़ियों पर सपा का सवाल
वहीं, समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष श्याम लाल पाल ने मुख्य निर्वाचन अधिकारी नवदीप रिणवा को ज्ञापन सौंपकर मतदाता सूची में दर्ज डुप्लीकेट, मृतक, अनुपस्थित और स्थानांतरित मतदाताओं के नाम हटाने की मांग की है. ज्ञापन में मैनपुरी, श्रावस्ती और झांसी समेत कई जिलों के विधानसभा क्षेत्रों का उल्लेख करते हुए कहा गया है कि वहां बड़ी संख्या में ऐसे नाम अब भी सूची में शामिल हैं.
ये भी पढ़ें – भारत-इटली संबंधों में बड़ा कदम, रणनीतिक साझेदारी और सहयोग पर बनी सहमति
Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र, बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप








