विदेश

Iran Tensions : ट्रम्प-नेतन्याहू का ईरान पर टकराव, अमेरिका बातचीत चाहता, इजराइल हमले का दबाव, US में जंग रोकने का प्रस्ताव

Iran Tensions : ईरान को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प और इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू के बीच अंतरराष्ट्रीय रणनीति पर मतभेद सामने आए हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, नेतन्याहू चाहते हैं कि ईरान पर सैन्य कार्रवाई जारी रहे, जबकि ट्रम्प फिलहाल बातचीत और डील को प्राथमिकता दे रहे हैं।

ऑपरेशन स्लेजहैमर दिया गया नाम

मंगलवार को दोनों नेताओं के बीच लगभग एक घंटे तक फोन पर बातचीत हुई। अमेरिकी अधिकारी ने बताया कि नेतन्याहू ने ट्रम्प से कहा कि प्रस्तावित हमले को रोकना गलती होगी और सैन्य कार्रवाई जारी रखी जानी चाहिए। ट्रम्प ने रविवार को नेतन्याहू को बताया था कि अमेरिका ईरान पर नए लक्षित हमले की योजना बना रहा है, जिसे ‘ऑपरेशन स्लेजहैमर’ कहा गया था। लेकिन अगले ही दिन ट्रम्प ने इन हमलों को फिलहाल रोकने का फैसला किया। उन्होंने कहा कि यह निर्णय कतर, सऊदी अरब और UAE जैसी खाड़ी देशों की अपील के बाद लिया गया।

मुख्य अपडेट्स-

अमेरिकी संसद में प्रस्ताव पास – अमेरिकी सीनेट ने ट्रम्प की सैन्य शक्तियों को सीमित करने वाला प्रस्ताव 50-47 से पारित किया। इस प्रस्ताव के लागू होने पर ईरान के खिलाफ कोई भी कार्रवाई करने के लिए राष्ट्रपति को कांग्रेस की मंजूरी लेनी होगी।

ट्रम्प का बयान

US कोस्टगार्ड अकादमी में ट्रम्प ने दावा किया कि ईरान की नौसेना और वायुसेना लगभग नष्ट हो चुकी हैं। उन्होंने कहा कि अब अमेरिका को तय करना है कि आगे पूरी कार्रवाई करेगा या ईरान समझौता करेगा।

होर्मुज स्ट्रेट से 26 जहाज गुजरे

ईरानी रिवॉल्यूशनरी गार्ड ने कहा कि पिछले 24 घंटों में 26 जहाज ईरान की मंजूरी के बाद होर्मुज स्ट्रेट से गुजर चुके हैं। इसमें तेल टैंकर और वाणिज्यिक जहाज शामिल हैं।

UAE में नई पाइपलाइन निर्माण

ADNOC ने बताया कि होर्मुज स्ट्रेट को बायपास करने वाली नई तेल पाइपलाइन का आधा काम पूरा हो चुका है। यह कदम फुजैराह तेल हब पर ड्रोन हमलों के बाद उठाया गया।

संयुक्त राष्ट्र की चेतावनी

UN की फूड एंड एग्रीकल्चर ऑर्गनाइजेशन ने कहा कि होर्मुज में रुकावट बढ़ने से वैश्विक खाद्य संकट और महंगाई में वृद्धि हो सकती है। देशों से वैकल्पिक सप्लाई रूट तैयार करने की अपील की गई है।

ये भी पढ़ें- उत्तराखंड के नैनीताल में दर्दनाक हादसा, कार खाई में गिरने से 5 की मौत, सीएम धामी ने जताया दुख

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

Related Articles

Back to top button