बड़ी ख़बरविदेश

पाकिस्तान के लक्की मरवत में IED धमाका, 7 की मौत, कई लोग घायल

Pakistan IED Explosion : उत्तर-पश्चिम पाकिस्तान के लक्की मरवत जिले में मंगलवार को एक दर्दनाक IED विस्फोट हुआ, जिसमें कम से कम 7 लोगों की जान चली गई और कई अन्य लोग घायल हैं। जानकारी के अनुसार यह धमाका सराय नौरंग बाजार क्षेत्र में उस समय हुआ जब एक पुलिस काफिला वहां से गुजर रहा था। मृतकों में 2 ट्रैफिक पुलिसकर्मी और 3 आम नागरिक शामिल बताए जा रहे हैं।

घायलों को अस्पताल में कराया गया भर्ती

स्थानीय सूत्रों का कहना है कि धमाका अचानक और बेहद शक्तिशाली था, जिसकी आवाज दूर-दूर तक सुनाई दी। विस्फोट के बाद इलाके में भगदड़ मच गई और लोग सुरक्षित स्थानों की ओर भागने लगे। घटना के बाद कई दुकानों और वाहनों को भी नुकसान पहुंचने की खबर है। घायलों को तुरंत नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

इलाके में सर्च ऑपरेशन जारी

फिलहाल सुरक्षा बलों ने पूरे क्षेत्र को घेरकर सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया है और जांच जारी है। शुरुआती आशंका के अनुसार यह सुनियोजित हमला हो सकता है, हालांकि अधिकारियों ने अभी इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की है।

आतंकी घटनाओं में हो रही बढ़ोतरी

गौरतलब है कि 2022 के अंत में संघर्ष विराम टूटने के बाद से पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा और सीमावर्ती इलाकों में आतंकी घटनाओं में लगातार बढ़ोतरी देखी जा रही है, जिससे सुरक्षा एजेंसियों की चिंता और बढ़ गई है।

मामले की हर एंगल से होगा जांच

सीमापार से होने वाली आतंकी गतिविधियों और क्षेत्र में लगातार बढ़ रही अस्थिरता को ध्यान में रखते हुए सुरक्षा बलों ने संबंधित इलाके में सर्च ऑपरेशन और सुरक्षा व्यवस्था को और कड़ा कर दिया है। अधिकारियों ने बताया कि पूरे मामले की हर पहलू से गहन जांच की जा रही है और जिम्मेदार लोगों की पहचान कर उन्हें जल्द से जल्द गिरफ्तार करने की कार्रवाई तेज कर दी गई है।

ये भी पढ़ें- जानिए भारत के किन राज्यों में मिलता है सबसे सस्ता सोना, लिस्ट आई सामने

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

Related Articles

Back to top button