विदेश

रूस-यूक्रेन के बीच 3 दिन का युद्धविराम, ट्रंप ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए किया ऐलान

Russia-Ukraine Ceasefire : अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूस-यूक्रेन युद्ध को लेकर तीन दिन के युद्धविराम का ऐलान किया है. यह सीजफायर 9 मई से 11 मई तक लागू रहेगा. इस दौरान दोनों देशों के बीच करीब 1000-1000 युद्धबंदियों की अदला-बदली भी की जाएगी. युद्धविराम के दौरान किसी भी तरह की सैन्य कार्रवाई नहीं होगी. ट्रंप ने इसकी जानकारी अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्रुथ सोशल पर पोस्ट साझा कर दी.

ट्रंप ने अपने पोस्ट में कहा कि रूस में 9 मई को विजय दिवस मनाया जाता है और यूक्रेन भी द्वितीय विश्व युद्ध का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है. इसी को ध्यान में रखते हुए तीन दिनों तक संघर्ष रोकने का फैसला लिया गया है, उन्होंने बताया कि इस अवधि में सभी सैन्य गतिविधियों पर रोक रहेगी और दोनों पक्ष कैदियों की अदला-बदली करेंगे.

पुतिन और जेलेंस्की ने जताई सहमति

ट्रंप ने यह भी कहा कि रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन और यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने इस प्रस्ताव पर सहमति जताई है, उन्होंने उम्मीद जताई कि यह कदम लंबे समय से जारी युद्ध को समाप्त करने की दिशा में अहम शुरुआत साबित हो सकता है.

शांति प्रयास लगातार जारी

आपको बता दें कि रूस और यूक्रेन के बीच यह युद्ध तीन साल से अधिक समय से जारी है. इस संघर्ष में दोनों देशों को भारी नुकसान उठाना पड़ा है. युद्ध को लेकर लगातार शांति वार्ता और समाधान की कोशिशें चल रही हैं. इसे द्वितीय विश्व युद्ध के बाद के सबसे बड़े संघर्षों में से एक माना जाता है और पूरी दुनिया की नजर इस पर बनी हुई है.

ये भी पढ़ें- फ्रेशर्स के लिए सुनहरा मौका, पीएम इंटर्नशिप स्कीम से शुरू करें करियर,हर महीने मिलेंगे 9 हजार रुपए

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

Related Articles

Back to top button