वायरल

आधुनिक फ्लैट्स में लग्जरी तो है, लेकिन अकेलापन भी बढ़ा, वायरल वीडियो में दावा

Viral Video : शहरों में हाईराइज अपार्टमेंट्स तेजी से लोकप्रिय हो रहे हैं। बेहतर सुरक्षा, मॉडर्न सुविधाएं जैसे स्विमिंग पूल, जिम और क्लब हाउस के साथ-साथ लग्जरी लाइफस्टाइल के कारण लोग इन्हें ज्यादा पसंद कर रहे हैं। शानदार व्यू और अच्छी कनेक्टिविटी भी इनके बड़े आकर्षण माने जाते हैं।

ऊंची इमारतों में रहना अकेलापन का महसूस

हालांकि, सोशल मीडिया पर एक महिला ने हाईराइज में रहने के अपने अनुभव को साझा कर नई बहस छेड़ दी है। इंस्टाग्राम पर @anjalichaudhary713 नाम के अकाउंट से साझा वीडियो में उन्होंने बताया कि ऊंची इमारतों में रहने का अनुभव जितना बाहर से आकर्षक दिखता है, अंदर से उतना ही अलग और अकेलापन भरा हो सकता है।

पड़ोसियों से बातचीत की कमी महसूस होना

महिला का कहना है कि शुरुआत में उन्हें भी लगा था कि ऐसी इमारत में रहना बेहद आरामदायक और आधुनिक होगा, लेकिन समय के साथ उन्हें सामाजिक दूरी और पड़ोसियों से बातचीत की कमी महसूस होने लगी। उन्होंने कहा कि अब स्थिति यह है कि कई बार यह जगह उन्हें एकांत और अलगाव जैसी लगती है।

VIDEO देखें- https://www.instagram.com/reel/DYBVkJJJoWc/?utm_source=ig_web_copy_link

छत या खुले स्थान की कमी

उन्होंने यह भी बताया कि पहले जैसे मोहल्लों में लोग एक-दूसरे से मिलते-जुलते थे, बातचीत होती थी और अपनापन महसूस होता था, वह अब हाईराइज जीवन में कम हो गया है। खासकर बारिश के मौसम में छत या खुले स्थान की कमी उन्हें ज्यादा खलती है।

मोहल्लों जैसा सामाजिक जुड़ाव

वीडियो को अब तक लाखों लोग देख चुके हैं और कई यूजर्स ने उनकी बातों से सहमति जताई है। कई लोगों का कहना है कि आधुनिक फ्लैट्स में सुविधाएं जरूर हैं, लेकिन पुराने मोहल्लों जैसा सामाजिक जुड़ाव अब कम होता जा रहा है।

डिस्क्लेमर- इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया और रिपोर्ट्स में किए गए दावों पर आधारित है। हिन्दी ख़बर किसी भी प्रकार के दावे की प्रमाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

ये भी पढ़ें- शुभेंदु अधिकारी होंगे बंगाल के मुख्यमंत्री, कल सुबह 11 बजे लेंगे शपथ

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

Related Articles

Back to top button