Cricket News : आजकल सोशल मीडिया पर वीडियो और पोस्टों का दौर काफी बढ़ चुका है। अधिकांश लोग अब अपने मनोरंजन के लिए फोन का इस्तेमाल करते हैं और सोशल मीडिया पर स्क्रॉल करते रहते हैं। इसी वजह से सोशल मीडिया पर वायरल होने वाले कंटेंट का तादाद भी बहुत बढ़ चुका है। एक ऐसा ही वीडियो इस समय वायरल हो रहा है, जिसमें दो लोग आपस में झगड़ते हुए दिखाई दे रहे हैं।
चप्पल निकालकर मारने की कोशिश
वीडियो में एक लड़का दूसरे को धक्का देता है, जिससे वह सीटों से होते हुए नीचे गिर जाता है। गिरने के बाद वह लड़का बदला लेने के लिए उठता है, लेकिन बीच में कुछ लोग उन्हें रोकने के लिए आते हैं। हालांकि, वह लड़का फिर भी चप्पल निकालकर मारने की कोशिश करता है। इसके बाद क्या हुआ, वह वीडियो में नहीं दिखाई देता, लेकिन यह वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
लोगों ने Video पर किए रिएक्ट
यह वीडियो एक्स प्लेटफॉर्म पर @gharkekalesh नामक अकाउंट से पोस्ट किया गया है, जिसमें बताया गया कि यह घटना LSG और RR के मैच के दौरान सीट को लेकर फैंस के बीच हुई क्लेश को दर्शाती है। वीडियो के वायरल होते ही इसे कई लोगों ने देखा और उन पर रिएक्ट भी किया। एक यूजर ने लिखा, “सीट पर क्लेश क्रिकेट से ज्यादा बढ़कर है।” दूसरे यूजर ने कहा, “मुस्कुराइए आप लखनऊ में हैं।” वहीं, एक और यूजर ने लिखा, “लगे रहो भाई लोग।”
नोट- इस खबर में आपको जो भी जानकारी दी गई है वो सोशल मीडिया पर किए गए दावों पर आधारित है और हिन्दी खबर टीवी इनकी पुष्टि नहीं करता है।
ये भी पढ़ें- पश्चिम बंगाल में रिकॉर्ड तोड़ वोटिंग, पहले फेज में 90% मतदान, डिटेल में पढ़ें
Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र, बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप









