Viral News : सोशल मीडिया पर आए दिन कई वीडियो वायरल होते रहते हैं, लेकिन कुछ घटनाएं लोगों के दिल को छू जाती हैं. ऐसा ही एक वीडियो इन दिनों काफी चर्चा में है, जिसे एक इंडोनेशियाई महिला ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है. वीडियो में एक भारतीय शख्स महिला का दुपट्टा उठाने के लिए ट्रेन के नीचे उतर जाता है.
यह वीडियो नई दिल्ली रेलवे स्टेशन का बताया जा रहा है. इसमें महिला ट्रेन के दरवाजे के पास खड़ी नजर आती है और अपना कैमरा संभाल रही होती है. इसी दौरान उसका दुपट्टा फिसलकर ट्रेन और प्लेटफॉर्म के बीच नीचे चला जाता है.
मुस्कुराते हुए वहां से चला गया
दुपट्टा गिरने के बाद महिला उसे निकालने की कोशिश करती है, लेकिन तभी वहां मौजूद एक बुजुर्ग व्यक्ति उसके पास पहुंचता है और उसे रुकने का इशारा करता है. पहले वह प्लेटफॉर्म से ही दुपट्टा निकालने की कोशिश करता है, लेकिन सफल नहीं हो पाता. इसके बाद वह रेलवे ट्रैक पर उतर जाता है और ट्रेन के नीचे से दुपट्टा निकालकर महिला को वापस दे देता है.
महिला ने बताई पूरी घटना की कहानी
दुपट्टा वापस मिलने पर महिला खुश नजर आती है. वहीं वह उस व्यक्ति को धन्यवाद देने के लिए कुछ देना चाहती है, लेकिन वह मुस्कुराते हुए वहां से चला जाता है. महिला ने इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर करते हुए लिखा कि उसे बिल्कुल उम्मीद नहीं थी कि कोई किसी की मदद के लिए इतना जोखिम उठाएगा. उसने यह भी कहा कि वह समझ नहीं पा रही कि इस मदद के बदले क्या करे. वीडियो के कैप्शन में महिला ने लिखा, “राहुल बिल्कुल सही समय पर आया.”
सोशल मीडिया पर लोगों ने की तारीफ
महिला ने इस पूरे सीन की तुलना फिल्म डीडीएलजे के एक दृश्य से भी की. वीडियो को अब तक लाखों लोग देख चुके हैं. सोशल मीडिया पर कई यूजर्स ने इस पर प्रतिक्रिया दी. किसी ने इसे सादगी बताया तो किसी ने कहा कि मदद करने वाले लोग बदले में धन्यवाद की उम्मीद नहीं रखते. वहीं कई लोगों ने भारतीयों की मदद करने की भावना की भी तारीफ की.
ये भी पढ़ें- Keralam New CM : वीडी सतीशन होंगे केरलम के नए मुख्यमंत्री, जानें कैसा है सियासी सफर
Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र, बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप









