वायरल

बाहर ATM का बोर्ड, अंदर बाल काटता नाई, वीडियो देख लोग बोले- ये क्या है!

ATM Viral Video : सोशल मीडिया पर एक ऐसा वीडियो वायरल हो रहा है जिसे देखकर लोग हैरान हैं। आमतौर पर लोग पैसे निकालने के लिए ATM की तलाश करते हैं, लेकिन यहां मामला कुछ बिल्कुल अलग ही नजर आया। वीडियो में दिखता है कि एक जगह बाहर तो SBI ATM का बोर्ड लगा है, लेकिन अंदर का नजारा किसी बैंक मशीन का नहीं बल्कि एक हेयर सैलून का है।

ATM का पुराना बोर्ड अभी भी लगा

बताया जा रहा है कि यह मामला पटना के दानापुर इलाके का है, जहां एक बंद ATM काउंटर को अब सैलून में बदल दिया गया है। हालांकि, बाहर ATM का पुराना बोर्ड अभी भी लगा हुआ है, जिससे लोग भ्रमित हो जाते हैं और अंदर पहुंचकर हैरान रह जाते हैं।

ATM के साइनबोर्ड नहीं हटाए गए

वीडियो में एक नाई बाल काटते हुए दिखाई देता है, जबकि बाहर “SBI ATM” लिखा हुआ बोर्ड साफ नजर आता है। इसी अजीब स्थिति के कारण यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। दावा किया जा रहा है कि बैंक ने यह जगह किराए पर दे दी है, लेकिन ATM के साइनबोर्ड नहीं हटाए गए। यही वजह है कि ग्राहक जब अंदर जाते हैं तो उन्हें असली स्थिति देखकर अचरज होता है।

कुछ यूजर्स ने बताया मजाकिया

यह वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X (पूर्व में ट्विटर) पर @gharkekalesh नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। वीडियो को हजारों लोग देख चुके हैं और इस पर मजेदार प्रतिक्रियाएं भी आ रही हैं। कुछ यूजर्स ने इसे मजाकिया बताया, तो कुछ ने कहा कि ऐसा नजारा केवल भारत में ही देखने को मिल सकता है।

नोट- इस खबर में आपको जो भी जानकारी दी गई है वो सोशल मीडिया पर किए गए दावों पर आधारित है और हिन्दी ख़बर टीवी इनकी पुष्टि नहीं करता है।

ये भी पढ़ें- ट्रम्प ने ठुकराया ईरान का शांति प्रस्ताव, अमेरिका ने रखीं सख्त शर्तें, परमाणु विवाद पर टकराव तेज

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

Related Articles

Back to top button