वायरल

हापुड़ में खाद्य स्वच्छता से खिलवाड़: शादी समारोह में रोटियों पर थूक लगाते युवक का वीडियो वायरल

Viral News : उत्तर प्रदेश के हापुड़ जिले में खाने की स्वच्छता को लेकर एक गंभीर मामला सामने आया है, जिसके बाद प्रशासन और पुलिस विभाग हरकत में आ गए हैं. सोशल मीडिया पर वायरल हुए एक वीडियो ने लोगों के बीच आक्रोश पैदा कर दिया है, जिसमें एक व्यक्ति को रोटियां बनाते समय उन पर थूकते हुए देखा गया है.

यह घटना बाबूगढ़ थाना क्षेत्र के अंतर्गत गांव मुक्तेश्वरा में एक शादी समारोह के दौरान हुई बताई जा रही है. बताया गया है कि समारोह में भोजन तैयार करने के दौरान खाद्य स्वच्छता के मानकों की अनदेखी की गई, जिससे लोगों की भावनाएं आहत हुईं और मामला तेजी से चर्चा में आ गया.

वीडियो वायरल होते ही लोगों में आक्रोश

वीडियो वायरल होते ही स्थानीय लोगों में नाराजगी फैल गई और उन्होंने इस तरह की हरकत पर सख्त कार्रवाई की मांग की. मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तुरंत संज्ञान लिया और वीडियो में दिखाई दे रहे व्यक्ति को हिरासत में ले लिया.

पुलिस जांच में आरोपी की पहचान नसीमउद्दीन के रूप में हुई है, जो मूल रूप से मेरठ जनपद के किठौर क्षेत्र का रहने वाला बताया जा रहा है और मजदूरी के सिलसिले में हापुड़ आया हुआ था. उसके खिलाफ संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर उसे न्यायिक कार्रवाई के लिए भेज दिया गया है.

पहले भी सामने आ चुके हैं ऐसे मामले

पुलिस अधिकारियों के अनुसार मामले की आगे जांच की जा रही है और यह भी पता लगाया जा रहा है कि घटना किन परिस्थितियों में हुई. वहीं, स्थानीय लोगों का कहना है कि इस तरह की घटनाएं भोजन की शुद्धता और सार्वजनिक स्वास्थ्य पर गंभीर सवाल खड़े करती हैं.

बता दें कि इससे पहले भी पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कुछ इलाकों में भोजन की स्वच्छता को लेकर ऐसे ही मामले सामने आ चुके हैं, जिनके बाद प्रशासन को सख्त कदम उठाने पड़े थे.

ये भी पढ़ें- दूसरी बार मां बनने जा रहीं Deepika Padukone, रणवीर सिंह के घर गूंजेगी किलकारी

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

Related Articles

Back to top button