टेक

Vivo का नया 5G स्मार्टफोन Vivo T5 Pro 5G लॉन्च, Snapdragon 7 सीरीज चिपसेट से लैस, बैटरी दमदार

Vivo T5 Pro 5G : वीवो ने भारतीय बाजार में अपना नया 5G स्मार्टफोन लॉन्च कर दिया है, जिसे कंपनी ने Vivo T5 Pro 5G के नाम से पेश किया है। यह फोन T5 सीरीज का नया मॉडल है और जल्द ही ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म Flipkart तथा Vivo के आधिकारिक ऑनलाइन स्टोर पर बिक्री के लिए उपलब्ध होगा।

कंपनी ने इस स्मार्टफोन को दो आकर्षक रंगों और तीन अलग-अलग RAM व स्टोरेज वेरिएंट में लॉन्च किया है। फोन में Qualcomm का Snapdragon 7 सीरीज का ऑक्टा-कोर प्रोसेसर दिया गया है, जो बेहतर परफॉर्मेंस का दावा करता है। इसके साथ ही इसमें बड़ी 9,020mAh बैटरी और 90W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट भी शामिल है।

कीमत और ऑफर्स

Vivo T5 Pro 5G की शुरुआती कीमत 29,999 रुपये रखी गई है, जिसमें 8GB RAM और 128GB स्टोरेज मिलता है। इसके अलावा 8GB + 256GB वेरिएंट की कीमत 33,999 रुपये है, जबकि टॉप मॉडल 12GB RAM और 256GB स्टोरेज के साथ 39,999 रुपये में उपलब्ध होगा।

लॉन्च ऑफर के तहत HDFC Bank, SBI और Axis Bank कार्ड पर 3,000 रुपये तक का इंस्टेंट डिस्काउंट दिया जा रहा है। साथ ही ग्राहकों को नो-कॉस्ट EMI और 3,000 रुपये तक का एक्सचेंज बोनस भी मिलेगा। इस फोन की पहली सेल 21 अप्रैल को दोपहर 12 बजे से शुरू होगी।

डिस्प्ले और डिजाइन

फोन में 6.83-इंच का 1.5K AMOLED डिस्प्ले दिया गया है, जिसमें 144Hz रिफ्रेश रेट और 5,000 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस मिलती है। यह डिवाइस HDR10+ सपोर्ट और Eye Comfort जैसे फीचर्स के साथ आता है। साथ ही यह IP68 और IP69 रेटिंग के साथ पानी और धूल से सुरक्षित है।

परफॉर्मेंस

फोन में Snapdragon 7s Gen 4 चिपसेट दिया गया है, जिसकी अधिकतम क्लॉक स्पीड 2.7GHz है। बेहतर कूलिंग के लिए इसमें वेपर चैंबर (VC) कूलिंग सिस्टम भी मौजूद है। यह डिवाइस 12GB तक LPDDR4x RAM और 256GB स्टोरेज सपोर्ट करता है।

कैमरा फीचर्स

फोटोग्राफी के लिए इसमें डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है, जिसमें 50MP का प्राइमरी कैमरा Sony IMX882 सेंसर और OIS सपोर्ट के साथ आता है। इसके साथ 2MP का बोकेह लेंस भी दिया गया है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 32MP फ्रंट कैमरा मौजूद है। कैमरा में 10x लॉसलेस जूम का सपोर्ट भी मिलता है।

बैटरी

फोन में 9,020mAh की बड़ी बैटरी दी गई है, जो 90W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है, जिससे डिवाइस तेजी से चार्ज हो सकता है और लंबे समय तक बैकअप देता है।

ये भी पढ़ें- RailOne App पर टिकट बुकिंग में बड़ा फायदा, अनारक्षित टिकट पर डिस्काउंट शुरू

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

Related Articles

Back to top button