Uttar Pradeshराज्य

नोएडा हिंसा में चौंकाने वाला खुलासा: QR कोड से WhatsApp ग्रुप्स में जोड़े गए प्रदर्शनकारी

Noida News : उत्तर प्रदेश के नोएडा में हाल ही में फैक्ट्री श्रमिकों के प्रदर्शन के दौरान हुई हिंसा की जांच में पुलिस को अहम सुराग मिले हैं. जांच के दौरान सामने आया है कि QR कोड के जरिए कई व्हाट्सएप ग्रुप बनाए गए थे, जिनमें रातों-रात बड़ी संख्या में लोगों को जोड़ा गया था.

सूत्रों के अनुसार, “मजदूर आंदोलन” नाम से बने कुछ ग्रुप्स में अलग-अलग यूनियन से जुड़े सदस्यों को जोड़कर भड़काऊ संदेश भेजे गए थे. इन संदेशों के जरिए प्रदर्शन को उग्र बनाने और भीड़ को उकसाने की कोशिश की गई. पुलिस को गिरफ्तार आरोपियों के मोबाइल से ऐसे चैट्स और पोस्ट मिले हैं, जो हिंसा भड़काने की ओर इशारा करते हैं.

उपद्रवियों की पहचान में जुटी पुलिस

वहीं दूसरी ओर, जांच के दौरान सामने आए CCTV फुटेज में कुछ लोग फैक्ट्री का गेट तोड़कर अंदर घुसते हुए और हंगामा करते हुए दिखाई दे रहे हैं. फैक्ट्री कर्मियों का कहना है कि वीडियो में नजर आ रहे कई लोग उनके कर्मचारी नहीं हैं, बल्कि बाहर से आए हुए हैं.

यह सीसीटीवी फुटेज सेक्टर-63 के आसपास स्थित एक फैक्ट्री का बताया जा रहा है. पुलिस अब अलग-अलग वीडियो और डिजिटल सबूतों के आधार पर उपद्रवियों की पहचान करने में जुटी है.

ये भी पढ़ें – भगवंत मान की अगुवाई में पंजाब सरकार द्वारा ‘पुरस्कार नीति’ लागू, 28 सबसे वांछित अपराधियों की सूची जारी

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

Related Articles

Back to top button