Gangstran Te Vaar : राज्य में चल रहे निर्णायक अभियान ‘गैंगस्टरां ते वार’ के 124वें दिन पंजाब पुलिस ने आज पूरे राज्य में गैंगस्टरों के साथियों के चिन्हित और मैप किए गए 529 ठिकानों पर छापेमारी की।
‘गैंगस्टरां ते वार’ पंजाब को गैंगस्टर-मुक्त राज्य बनाने के लिए छेड़ी गई निर्णायक लड़ाई है, जिसे 20 जनवरी 2026 को पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) पंजाब गौरव यादव द्वारा शुरू किया गया था। एंटी-गैंगस्टर टास्क फोर्स (एजीटीएफ) पंजाब के समन्वय से सभी जिलों की पुलिस टीमें पूरे राज्य में विशेष अभियान चला रही हैं।
16 व्यक्तियों को पूछताछ के बाद छोड़ा
उन्होंने बताया कि 124वें दिन पुलिस टीमों ने दो हथियारों सहित 269 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया, जिससे अभियान शुरू होने के बाद कुल गिरफ्तारियों की संख्या 31,699 हो गई है। इसके अलावा 100 व्यक्तियों के खिलाफ एहतियातन कार्रवाई की गई, जबकि 16 व्यक्तियों को पूछताछ के बाद छोड़ दिया गया। कार्रवाई के दौरान पुलिस टीमों ने 11 भगोड़े अपराधियों (पीओ) को भी गिरफ्तार किया।
एंटी-गैंगस्टर हेल्पलाइन नंबर
लोग एंटी-गैंगस्टर हेल्पलाइन नंबर 93946-93946 के माध्यम से वांछित अपराधियों और गैंगस्टरों के बारे में गुप्त रूप से जानकारी दे सकते हैं तथा अपराध और आपराधिक गतिविधियों संबंधी सूचना भी साझा कर सकते हैं।
72 नशा तस्कर पर कसा शिकंजा
इस दौरान पुलिस टीमों ने नशों के खिलाफ अपनी मुहिम ‘युद्ध नशेयां विरुद्ध’ को 449वें दिन भी जारी रखते हुए आज 72 नशा तस्करों को गिरफ्तार किया और उनके कब्जे से 30.6 किलो हेरोइन, 271 नशीली गोलियां/कैप्सूल तथा 4200 रुपये की ड्रग मनी बरामद की गई। इसके साथ ही केवल 449 दिनों में गिरफ्तार किए गए कुल नशा तस्करों की संख्या 65,417 हो गई है। नशा मुक्ति अभियान के तहत पंजाब पुलिस ने आज 13 व्यक्तियों को नशा छुड़ाने और पुनर्वास उपचार करवाने के लिए प्रेरित किया।
ये भी पढ़ें- सीमा पार से नशा तस्करी मॉड्यूल का भंडाफोड़, चार आरोपी 28.12 किलो हेरोइन और 9.5 लाख ड्रग मनी समेत गिरफ्तार
Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र, बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप









