विदेश

US Iran Conflict : ईरान डील पर ट्रम्प का सख्त रुख, बोले- ओबामा जैसी गलती नहीं दोहराएंगे

US Iran Conflict : अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ईरान के साथ संभावित समझौते को लेकर कड़ा रुख अपनाते हुए कहा है कि वे 2015 में हुए ओबामा प्रशासन के परमाणु समझौते जैसी डील नहीं करेंगे। उनका कहना है कि इस बार या तो एक मजबूत और बेहतर समझौता होगा, या फिर कोई डील नहीं होगी।

स्थिति को बिना समझे कर रहे आलोचना

ट्रम्प ने सोशल मीडिया पर टिप्पणी करते हुए उन नेताओं की आलोचना की जो बिना पूरी जानकारी के इस मुद्दे पर प्रतिक्रिया दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि ऐसे लोग स्थिति को समझे बिना केवल आलोचना कर रहे हैं और इससे देश में भ्रम की स्थिति बनती है। उन्होंने ओबामा के पुराने समझौते को विफल करार देते हुए दावा किया कि उस समझौते से ईरान को परमाणु क्षमता की ओर बढ़ने का रास्ता मिला था। ट्रम्प ने इसे अमेरिका की सुरक्षा के लिए नुकसानदायक बताया।

होर्मुज स्ट्रेट को लेकर बन सकती है बातचीत

इसी बीच अमेरिका और ईरान के बीच किसी भी औपचारिक समझौते पर अभी तक हस्ताक्षर नहीं हो सके हैं। हालांकि, पहले मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया था कि दोनों देशों के बीच सीजफायर और होर्मुज जलडमरूमध्य को लेकर सहमति बन सकती है।

अमेरिका-ईरान को लेकर बढ़ी इजरायल की चिंता

बताया जा रहा है कि ईरान ने ओमान के माध्यम से अपना संदेश अमेरिका तक पहुंचाया है। वहीं ईरानी नेतृत्व का कहना है कि देश में किसी भी बड़े फैसले के लिए सर्वोच्च नेता की मंजूरी जरूरी होती है। उधर, संभावित अमेरिका-ईरान समझौते को लेकर इजराइल में भी चिंता बढ़ गई है, जहां इसे क्षेत्रीय सुरक्षा संतुलन के लिए एक महत्वपूर्ण मुद्दा माना जा रहा है।

ये भी पढ़ें- जैसलमेर में मिला गैस का बड़ा भंडार, ऊर्जा आत्मनिर्भरता को मिलेगी मजबूती, विदेशों पर निर्भरता होगी कम

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

Related Articles

Back to top button