Gujarat News : गुजरात में गर्मी का प्रकोप लगातार बढ़ता जा रहा है और हालात और भी चुनौतीपूर्ण होते दिख रहे हैं. मौसम विभाग ने राज्य में अगले पांच दिनों तक तेज गर्मी और हीटवेव जैसी स्थिति बने रहने की चेतावनी जारी की है.
राज्य के कई इलाकों में तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से ऊपर पहुंच चुका है, जिससे आम जनजीवन प्रभावित हो रहा है. शनिवार को राजकोट सबसे अधिक गर्म शहरों में रहा, जहां तापमान 42.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. वहीं अहमदाबाद में भी पारा 42.3 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया, जिससे दोपहर के समय सड़कों पर आवाजाही काफी कम देखी गई.
5 दिन बाद मिल सकती है हल्की राहत
मौसम विभाग के अनुसार, आने वाले दिनों में गुजरात के अहमदाबाद, राजकोट, सौराष्ट्र, कच्छ और उत्तर गुजरात क्षेत्रों में गर्म हवाओं का असर अधिक रहने की संभावना है. तापमान 40 से 43 डिग्री सेल्सियस के बीच बना रह सकता है.
पांच दिन बाद हल्की राहत के संकेत
वहीं, मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि कुछ इलाकों में हीटवेव की स्थिति भी बन सकती है, हालांकि पांच दिन बाद मौसम में हल्की राहत मिलने के संकेत हैं.
इस बीच स्वास्थ्य विभाग ने लोगों को दोपहर के समय अनावश्यक रूप से बाहर न निकलने की सलाह दी है. साथ ही पर्याप्त पानी पीने, हल्के कपड़े पहनने और सीधी धूप से बचाव करने की अपील की गई है.
ये भी पढ़ें – दिल्ली जिमखाना क्लब को 5 जून तक खाली करने का आदेश, केंद्र ने लिया बड़ा फैसला
Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र, बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप








