टेक

Samsung का धमाका! Galaxy A27 5G के फीचर्स लीक, कीमत ने उड़ाए होश

Samsung Galaxy A27 : Samsung जल्द ही अपने नए मिड-रेंज स्मार्टफोन Galaxy A27 5G को भारतीय और ग्लोबल मार्केट में लॉन्च कर सकता है। हाल ही में सामने आई जानकारी के अनुसार, इस फोन की कीमत और कुछ अहम फीचर्स पहले ही लीक हो चुके हैं।

कलर ऑप्शन मिलने की उम्मीद

रिपोर्ट्स के मुताबिक, Galaxy A27 5G का डिजाइन पहले से लॉन्च हुए Galaxy A37 और Galaxy A57 सीरीज जैसा हो सकता है। फोन में नेवी ब्लू, पिंक और ग्रेफाइट ब्लैक जैसे कलर ऑप्शन मिलने की उम्मीद है। इसके बैक पैनल पर मैट फिनिश और फ्रंट में सेंटर पंच-होल डिस्प्ले दिया जा सकता है।

यहां देखें कीमत

कीमत की बात करें तो इसे यूरोप में लगभग 349 यूरो (करीब 38,400 रुपये) के आसपास लॉन्च किया जा सकता है। वहीं इसके टॉप वेरिएंट की कीमत करीब 439 यूरो (लगभग 48,000 रुपये) तक जा सकती है। यह फोन 6GB+128GB और 8GB+128GB स्टोरेज ऑप्शन में आ सकता है।

Snapdragon 6 Gen 3 चिपसेट

स्पेसिफिकेशंस की बात करें तो इसमें 6.7 इंच का FHD+ डिस्प्ले और 120Hz रिफ्रेश रेट मिलने की संभावना है। फोन में Qualcomm Snapdragon 6 Gen 3 चिपसेट दिया जा सकता है, जो पिछले मॉडल के Exynos 1380 से अपग्रेड माना जा रहा है।

12MP फ्रंट कैमरा मिलने की उम्मीद

कैमरा सेटअप में 50MP का OIS मेन कैमरा मिल सकता है, जिसके साथ 5MP अल्ट्रा-वाइड और 2MP मैक्रो लेंस दिए जा सकते हैं। सेल्फी के लिए 12MP फ्रंट कैमरा मिलने की उम्मीद है। फोन में 5000mAh बैटरी और 25W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट दिया जा सकता है। यह डिवाइस Android 16 आधारित One UI पर काम कर सकता है।

ये भी पढ़ें- दिल्ली-NCR में मौसम का बदला मिजाज, आंधी-तूफान और भारी बारिश का अलर्ट

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

Related Articles

Back to top button