Delhi NCRमौसम

दिल्ली-NCR में मौसम का बदला मिजाज, आंधी-तूफान और भारी बारिश का अलर्ट

IMD Weather Updates : मौसम विभाग ने देश के कई हिस्सों में आज से लेकर आने वाले दिनों तक बदलते मौसम का पूर्वानुमान जारी किया है। दिल्ली, हरियाणा और पंजाब में गरज-चमक के साथ बारिश होने और तेज हवाएं चलने की संभावना जताई गई है। उत्तर प्रदेश के कई जिलों में भी आज आंधी और बारिश देखने को मिल सकती है।

आईएमडी के अनुसार मध्य प्रदेश, विदर्भ और छत्तीसगढ़ में अगले कुछ दिनों तक बारिश और तेज हवाओं का सिलसिला जारी रह सकता है। दिल्ली में आज अधिकतम तापमान करीब 38 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 26 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।

कई क्षेत्रों में मानसून एक्टिव

दक्षिण-पश्चिम मानसून लगातार आगे बढ़ रहा है और इसकी उत्तरी सीमा महाराष्ट्र, तेलंगाना, ओडिशा, झारखंड और बिहार के कुछ हिस्सों तक पहुंच चुकी है। 23 जून के आसपास इसके और आगे बढ़ने की संभावना जताई गई है, जिससे छत्तीसगढ़ और आसपास के क्षेत्रों में भी मानसून सक्रिय हो सकता है।

यूपी के कई इलाकों में बारिश के आसार

बिहार में 22 से 25 जून के बीच भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। वहीं पूर्वी उत्तर प्रदेश में 24 जून तक और बिहार में 22 जून तक हीटवेव का असर बना रह सकता है। यूपी के कई इलाकों में आज बारिश के आसार हैं।

राजस्थान में आज तेज आंधी-तूफान की चेतावनी दी गई है, जहां हवा की रफ्तार 80 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है। पश्चिमी राजस्थान में धूल भरी आंधी की स्थिति भी बन सकती है। मध्य प्रदेश के कई हिस्सों में भी बारिश की संभावना बनी हुई है।

20 से 25 जून तक बारिश का अलर्ट

जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में आज गरज-चमक के साथ बारिश और तेज हवाओं का अनुमान है। हिमाचल में 20 से 22 जून तक और उत्तराखंड में 20 से 25 जून तक बारिश का अलर्ट जारी है।

पूर्वी और पूर्वोत्तर भारत में पश्चिम बंगाल, सिक्किम, ओडिशा और असम-मेघालय में आने वाले दिनों में भारी बारिश जारी रहने की चेतावनी दी गई है। इन क्षेत्रों में कहीं-कहीं भारी से बहुत भारी बारिश भी हो सकती है।

50 से 70 KM/H की रफ्तार से तेज हवाएं

दक्षिण भारत के राज्यों केरल, कर्नाटक, तमिलनाडु, तेलंगाना और आंध्र प्रदेश में भी बारिश की गतिविधियां बढ़ने की संभावना है। केरल, तटीय कर्नाटक और तमिलनाडु में भारी बारिश हो सकती है, जबकि तेलंगाना और आंध्र प्रदेश में 50 से 70 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं।

इसके साथ ही मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि बिहार, पूर्वी उत्तर प्रदेश, तेलंगाना, विदर्भ, मध्य महाराष्ट्र और कोंकण-गोवा के कुछ हिस्सों में लू जैसी स्थिति बनी रह सकती है।

ये भी पढ़ें- NEET UG परीक्षा के लिए रेलवे का बड़ा कदम, 21 जून से 9 स्पेशल ट्रेनों का संचालन, डिटेल में पढ़ें

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

Related Articles

Back to top button