मनोरंजन

शादी में छाया बॉलीवुड ग्लैमर, रेवती सुले के संगीत में डांस करते दिखे शाहरुख खान

Bollywood News : एनसीपी (शरदचंद्र पवार) की सांसद सुप्रिया सुले की बेटी रेवती सुले की शादी शनिवार, 20 जून 2026 को बिजनेसमैन सारंग लखानी के साथ हो रही है। इस बीच सोशल मीडिया पर उनके संगीत समारोह का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान डांस करते नजर आ रहे हैं।

सिंगर से शेयर किया वीडियो

वायरल क्लिप में शाहरुख खान को फिल्म ‘कुछ कुछ होता है’ के मशहूर गाने ‘कोई मिल गया’ पर डांस करते देखा जा सकता है। इस वीडियो को सिंगर राहुल वैद्य ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है, जो इस शादी के संगीत में परफॉर्म भी कर रहे थे।

लोगों को काफी पसंद आया अंदाज

पोस्ट साझा करते हुए राहुल वैद्य ने लिखा कि किंग खान ने उस रात स्टेज की रौनक बढ़ा दी और रेवती-सारंग के लिए यह शाम बेहद खास बन गई। वीडियो में शाहरुख खान का अंदाज लोगों को काफी पसंद आ रहा है और यह सोशल मीडिया पर लगातार वायरल हो रहा है।

Video देखने के लिए क्लिक करें- https://www.instagram.com/reel/DZzGLpnozU7/?utm_source=ig_web_copy_link&igsh=NTc4MTIwNjQ2YQ==

क्लिप में आगे शाहरुख खान को राहुल वैद्य को गले लगाते और उनके साथ कुछ डांस स्टेप्स करते हुए भी देखा जा सकता है, जिससे वहां मौजूद माहौल और भी खास बन गया।

बिजनेसमैन सदानंद सुले की बेटी

रेवती सुले, NCP (SP) नेता सुप्रिया सुले और बिजनेसमैन सदानंद सुले की बेटी हैं। वह शरद पवार परिवार से जुड़ी हैं और राजनीतिक रूप से प्रभावशाली पृष्ठभूमि रखती हैं, हालांकि वह सार्वजनिक राजनीतिक जीवन से दूर रही हैं।

अपकमिंग फिल्म ‘किंग’ की शूटिंग में व्यस्त

वर्कफ्रंट की बात करें तो शाहरुख खान इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म ‘किंग’ की शूटिंग में व्यस्त हैं, जिसका निर्देशन सिद्धार्थ आनंद कर रहे हैं। इस फिल्म में दीपिका पादुकोण, अभिषेक बच्चन, रानी मुखर्जी, सुहाना खान, अरशद वारसी, अभय वर्मा और अनिल कपूर जैसे कई बड़े कलाकार शामिल हैं। फिल्म 24 दिसंबर 2026 को रिलीज होने की संभावना है।

ये भी पढ़ें- NEET UG परीक्षा के लिए रेलवे का बड़ा कदम, 21 जून से 9 स्पेशल ट्रेनों का संचालन, डिटेल में पढ़ें

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

Related Articles

Back to top button