Bollywood News : बॉलीवुड एक्ट्रेस करिश्मा कपूर अपनी प्रोफेशनल लाइफ के साथ-साथ लग्जरी लाइफस्टाइल और प्रॉपर्टी इन्वेस्टमेंट को लेकर भी चर्चा में रहती हैं। अब उन्होंने मुंबई के अपने एक प्रीमियम अपार्टमेंट को किराए पर देकर हर महीने अच्छी कमाई का नया जरिया बना लिया है।
हर महीने करीब 5.51 लाख रुपये
जानकारी के मुताबिक, करिश्मा कपूर ने मुंबई के बांद्रा वेस्ट इलाके में स्थित अपना लग्जरी फ्लैट रेंट पर दिया है। यह डील आधिकारिक तौर पर नवंबर 2025 में रजिस्टर की गई थी। रिपोर्ट्स के अनुसार, इस प्रॉपर्टी से उन्हें हर महीने करीब 5.51 लाख रुपये किराया मिलेगा। इस हिसाब से एक साल में उनकी कुल कमाई लगभग 66 लाख रुपये से अधिक होगी।
फिल्मी सितारों और प्रोफेशनल्स की पसंद
बांद्रा वेस्ट मुंबई के सबसे पॉश और महंगे इलाकों में गिना जाता है, जहां हाई-प्रोफाइल रेजिडेंशियल प्रोजेक्ट्स, कैफे, रेस्टोरेंट और सी-फेसिंग लोकेशन इसे और भी खास बनाते हैं। इसी वजह से यह इलाका फिल्मी सितारों और बिजनेस प्रोफेशनल्स की पहली पसंद माना जाता है।
20 लाख रुपये का सिक्योरिटी डिपॉजिट
प्रॉपर्टी डिटेल्स के अनुसार, यह अपार्टमेंट ग्रैंड बे कॉन्डोमिनियम में स्थित है और इसका कारपेट एरिया लगभग 2,200 स्क्वायर फुट है। इस डील में तीन कार पार्किंग स्पेस भी शामिल हैं। लीज एग्रीमेंट के दौरान स्टाम्प ड्यूटी और रजिस्ट्रेशन फीस भी जमा की गई है, साथ ही लगभग 20 लाख रुपये का सिक्योरिटी डिपॉजिट लिया गया है।
कुल किराया करीब 1.23 करोड़ रुपये
यह पहली बार नहीं है जब इस प्रॉपर्टी को किराए पर दिया गया हो। इससे पहले भी नवंबर 2023 में इसे दो साल की लीज पर दिया गया था, जिसमें पहले साल का मासिक किराया 5 लाख रुपये और दूसरे साल 5.25 लाख रुपये तय किया गया था। उस दौरान कुल किराया करीब 1.23 करोड़ रुपये रहा था।
वर्कफ्रंट की बात करें तो करिश्मा कपूर हाल ही में क्राइम थ्रिलर सीरीज ‘ब्राउन’ में नजर आई थीं। इससे पहले वह साल 2012 में फिल्म ‘डेंजरस इश्क’ में बड़े पर्दे पर दिखाई दी थीं।
ये भी पढ़ें- दिल्ली में 18 करोड़ का बड़ा प्रॉपर्टी घोटाला, विधवा महिला के फ्लैट से हुआ बड़ा खेल
Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र, बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप









