मनोरंजन

आधी रात सलमान खान का पोस्ट वायरल, फैंस से पूछा- “आपकी तबीयत कैसी है?”

Salman Khan Post : बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान का देर रात किया गया सोशल मीडिया पोस्ट तेजी से वायरल हो रहा है। पोस्ट सामने आने के बाद फैंस के बीच इसे लेकर तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गई हैं।

सलमान खान अक्सर अपने इंस्टाग्राम और एक्स अकाउंट पर देर रात पोस्ट साझा करते रहते हैं, जो किसी न किसी वजह से सुर्खियों में आ जाते हैं। इस बार भी उनकी इस पोस्ट ने फैंस का ध्यान अपनी ओर खींचा है।

कैप्शन बना चर्चा का विषय

अभिनेता सलमान खान ने रविवार रात कुछ ब्लैक एंड व्हाइट तस्वीरें पोस्ट कीं। तस्वीरों में वह हैट पहने हुए अलग अंदाज में कैमरे के सामने पोज देते नजर आ रहे हैं। हालांकि, तस्वीरों से ज्यादा उनके कैप्शन ने लोगों का ध्यान आकर्षित किया।

अभिनेता ने लिखा, आप लोगों की तबीयत कैसी है?” इस लाइन के बाद सोशल मीडिया यूजर्स अलग-अलग अनुमान लगा रहे हैं। कुछ लोग इसे सामान्य बातचीत मान रहे हैं, जबकि कुछ इसे किसी खास संदेश या तंज के तौर पर देख रहे हैं।

वायरल वीडियो के बाद फिर चर्चा में आया पोस्ट

हाल ही में सलमान खान का एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुआ था। वीडियो सामने आने के बाद कई फैंस ने उनके लुक को उनकी सेहत से जोड़ते हुए अलग-अलग प्रतिक्रियाएं दी थीं।

इसी बीच सलमान की देर रात की गई नई सोशल मीडिया पोस्ट ने चर्चाओं को और बढ़ा दिया है। फैंस इस पोस्ट को वायरल वीडियो और उनकी सेहत को लेकर चल रही अटकलों पर अप्रत्यक्ष प्रतिक्रिया के रूप में देख रहे हैं। हालांकि, अभिनेता ने अब तक इस पूरे मामले पर कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया है।

वर्कफ्रंट पर सलमान खान

वर्कफ्रंट की बात करें तो सलमान खान इन दिनों अपनी आगामी फिल्म के लिए तैयारी कर रहे हैं। अपने किरदार को प्रभावशाली बनाने के लिए उन्होंने कड़ी ट्रेनिंग ली है। इसके अलावा वह जल्द ही अभिनेत्री नयनतारा के साथ एक नई फिल्म में नजर आने वाले हैं।

ये भी पढ़ें – अमरनाथ और वैष्णो देवी यात्रा फिर रोकी गई, श्रद्धालुओं से की गई सतर्क रहने की अपील

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

Related Articles

Back to top button