Delhi NCRबड़ी ख़बर

इन पांच मेट्रो स्टेशनों पर अगले आदेश तक एंट्री और एग्जिट बंद, जानें वजह

Jantar-Mantar Protest : दिल्ली में सीजेपी (CJP) के प्रस्तावित संसद मार्च और सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक के समर्थन में जारी प्रदर्शनों को देखते हुए सोमवार को राजधानी में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई। एहतियातन दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (DMRC) ने जनपथ, राजीव चौक, पटेल चौक, केंद्रीय सचिवालय और सेवा तीर्थ जैसे प्रमुख मेट्रो स्टेशनों पर प्रवेश और निकास को अगले आदेश तक बंद कर दिया है।

यह कदम भीड़ नियंत्रण और संसद क्षेत्र में सुरक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से उठाया गया है, ताकि विरोध प्रदर्शन के दौरान किसी तरह की अव्यवस्था की स्थिति न बने।

DMRC की ओर से जारी सेवा अपडेट

दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (DMRC) की ओर से जारी सेवा अपडेट में बताया गया कि प्रभावित स्टेशनों पर यात्रियों की आवाजाही फिलहाल प्रतिबंधित रहेगी। ऐसे में इन मार्गों से यात्रा करने वाले यात्रियों को वैकल्पिक रूट का इस्तेमाल करने की सलाह दी गई है।

राजधानी के संवेदनशील और वीआईपी इलाकों में पुलिस तथा अर्धसैनिक बलों की अतिरिक्त तैनाती की गई है। वहीं, संसद भवन और आसपास के क्षेत्रों में सुरक्षा जांच को और सख्त कर दिया गया है।

दिल्ली पुलिस ने बढ़ाई सुरक्षा व्यवस्था

संसद का मानसून सत्र शुरू होने और प्रस्तावित विरोध प्रदर्शनों को देखते हुए दिल्ली पुलिस ने जंतर-मंतर से लेकर संसद भवन तक सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए हैं। नई दिल्ली जिले में भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (BNSS) की धारा 163 लागू की गई है, जो पहले दंड प्रक्रिया संहिता (CrPC) की धारा 144 के रूप में जानी जाती थी।

पुलिस ने चेतावनी दी है कि बिना अनुमति जंतर-मंतर से बाहर किसी भी तरह का मार्च या प्रदर्शन करने वालों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की संबंधित धाराओं के तहत कानूनी कार्रवाई की जा सकती है।

ये भी पढ़ें – मौसम का कहर: बारिश-भूस्खलन से मची तबाही, 40 से ज्यादा मौतें, जानें आपके शहर का हाल

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

Related Articles

Back to top button