Other States

महाराष्ट्र के वर्धा में भीषण सड़क हादसा, ट्रक की टक्कर से 5 लोगों की मौत

Maharashtra Road Accident : देश के दो राज्यों से सड़क हादसों की दुखद खबर सामने आई है. महाराष्ट्र के वर्धा जिले में समृद्धि एक्सप्रेसवे पर हुए भीषण हादसे में पांच लोगों की मौत हो गई, जबकि उत्तर प्रदेश के अमरोहा जिले में मोटरसाइकिल और ट्रक की टक्कर में तीन युवकों की जान चली गई. दोनों हादसों में कई लोग घायल भी हुए हैं.

महाराष्ट्र के वर्धा जिले में समृद्धि एक्सप्रेसवे पर एक तेज रफ्तार आयशर ट्रक और कार के बीच भीषण टक्कर हो गई. यह हादसा पुलगांव पुलिस स्टेशन क्षेत्र के विरुल इंटरचेंज के पास हुआ. बताया गया कि आयशर ट्रक ने कार को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी. टक्कर इतनी भीषण थी कि कार ट्रक के नीचे दब गई और ट्रक में आग लग गई. ट्रक में मिर्च लदी हुई थी.

पांच लोगों की हुई मौत

हादसे में कार में सवार चार लोगों, जिनमें चालक भी शामिल था, की मौके पर ही मौत हो गई. वहीं, आयशर ट्रक के चालक ने भी गंभीर चोटों के कारण दम तोड़ दिया. ट्रक का क्लीनर गंभीर रूप से घायल है और उसका इलाज जारी है. उत्तर प्रदेश के अमरोहा जिले के बछरायूं क्षेत्र में रविवार शाम गजरौला-बछरायूं मार्ग पर एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ. मोटरसाइकिल सवार तीन युवक ट्रक को ओवरटेक करने की कोशिश कर रहे थे, तभी उनकी बाइक ट्रक की चपेट में आ गई.

पुलिस अधीक्षक लाखन सिंह यादव के अनुसार, हादसा रविवार शाम करीब 6:30 बजे हुआ. मोटरसाइकिल पर सवार तीनों युवक गजरौला की ओर से आ रहे थे और आगे चल रहे ट्रक को पार करने का प्रयास कर रहे थे.

तीनों युवकों की मौके पर मौत

हादसे में कासिम सरफराज और शारिक की मौके पर ही मौत हो गई. तीनों मंडी धनौरा थाना क्षेत्र के कटरा मोहल्ले के निवासी थे. टक्कर के बाद ट्रक बिजली के एक खंभे से टकराकर खेत में पलट गया. हादसे में कैंटर चालक वसीम और परिचालक फरीद घायल हो गए. दोनों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

ये भी पढ़ें- अहमदाबाद पटाखा फैक्ट्री में भीषण आग, 8 लोगों की मौत, 15 से ज्यादा घायल

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

Related Articles

Back to top button