Rajasthanमनोरंजनराज्य

₹5 गुटखा में 5 लाख की केसर का दावा: शाहरुख, अजय और टाइगर को नोटिस, कोर्ट में तलब

Rajasthan Latest News : बारां जिला उपभोक्ता आयोग ने बॉलीवुड अभिनेता शाहरुख खान, अजय देवगन और टाइगर श्रॉफ सहित कुल चार लोगों को नोटिस जारी कर 9 जुलाई को पेश होने के लिए तलब किया है. यह मामला गुटखा और पान मसाला विज्ञापनों में केसर मिलाने के दावे से जुड़ा है, जिसमें उपभोक्ताओं को कथित तौर पर गुमराह करने और स्वास्थ्य के लिए हानिकारक उत्पादों के भ्रामक प्रचार का आरोप लगाया गया है. इस मामले में कंपनी के मालिक विमल अग्रवाल का नाम भी शामिल है.

आयोग के आदेश के अनुसार सभी आरोपियों को व्यक्तिगत रूप से या अपने अधिवक्ता के माध्यम से 9 जुलाई को पेश होना होगा. आदेश में कहा गया है कि नोटिस मिलने के 30 दिनों के भीतर सभी पक्षों को अपना जवाब और साक्ष्य कोर्ट में प्रस्तुत करने होंगे. यदि तय तारीख पर पक्षकार या उनके प्रतिनिधि उपस्थित नहीं होते हैं, तो आयोग एकतरफा कार्रवाई कर सकता है.

बता दें कि यह शिकायत नागरिक अधिकार संस्था बारां के सचिव वीरेंद्र सिंह द्वारा दर्ज कराई गई है. परिवादी का आरोप है कि 5 रुपये के पान मसाला पैकेट में 5 लाख रुपये प्रति किलो केसर होने का दावा भ्रामक है और इससे उपभोक्ता अधिकारों का उल्लंघन होता है, उन्होंने इस विज्ञापन पर पूरे देश में रोक लगाने की मांग की है. इस मामले की अगली सुनवाई 22 जून को तय की गई है.

ये भी पढ़ें – TMC सांसद सुष्मिता देव का इस्तीफा, हिमंता बिस्वा सरमा से मुलाकात के बाद सियासी हलचल तेज

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

Related Articles

Back to top button