मनोरंजन

Cocktail 2 को मिला A सर्टिफिकेट, शाहिद, कृति और रश्मिका की फिल्म 19 जून को होगी रिलीज

Cocktail 2 : शाहिद कपूर, रश्मिका मंदाना और कृति सेनन स्टारर फिल्म ‘कॉकटेल 2’ लगातार सुर्खियों में बनी हुई है। फिल्म की रिलीज में अब सिर्फ एक दिन का समय बाकी है और यह 19 जून को सिनेमाघरों में दस्तक देने जा रही है। सेंसर बोर्ड (CBFC) ने फिल्म को मंजूरी दे दी है, जिसके बाद यह तय हो गया है कि इसे ‘A’ सर्टिफिकेट के साथ रिलीज किया जाएगा।

आपत्तिजनक शब्दों को हटाने को कहा

रिपोर्ट्स के मुताबिक, सेंसर बोर्ड ने फिल्म के किसी भी दृश्य में कटौती नहीं की है, यानी सभी रोमांटिक और इंटीमेट सीन्स पहले जैसे ही रखे गए हैं। हालांकि, कुछ ऑडियो बदलावों के निर्देश दिए गए हैं। इसके अलावा सबटाइटल में इस्तेमाल किए गए कुछ आपत्तिजनक शब्दों को हटाने को कहा गया है और एक शब्द ‘अग्नि’ को बदलकर ‘दीया’ किया गया है।

फिल्म की अवधि करीब 149.19 मिनट यानी लगभग 2 घंटे 29 मिनट 19 सेकंड बताई जा रही है। सेंसर सर्टिफिकेट के अनुसार, एक डायलॉग ‘ज्यू ऑन द रन’ को भी अनुमति मिली है, हालांकि इसके संदर्भ को लेकर विस्तार से जानकारी साझा नहीं की गई है।

करियर में यह पहली ‘A’ रेटेड फिल्म होगी

‘कॉकटेल 2’ में शाहिद कपूर, कृति सेनन और रश्मिका मंदाना मुख्य भूमिकाओं में नजर आएंगे। यह शाहिद कपूर की पांचवीं ‘A’ सर्टिफिकेट वाली फिल्म है, जबकि कृति सेनन के करियर में यह पहली ‘A’ रेटेड फिल्म होगी। रश्मिका मंदाना इससे पहले भी ‘एनिमल’ जैसी ‘A’ सर्टिफिकेट फिल्म का हिस्सा रह चुकी हैं।

माना जाता है करियर का टर्निंग पॉइंट

फिल्म का निर्देशन होमी अदजानिया ने किया है। इससे पहले 2012 में आई ‘कॉकटेल’ का निर्देशन भी उन्होंने ही किया था, जिसमें सैफ अली खान, दीपिका पादुकोण और डायना पेंटी मुख्य भूमिकाओं में थे। उस फिल्म में दीपिका का किरदार ‘वेरोनिका’ उनके करियर का टर्निंग पॉइंट माना जाता है।

ये भी पढ़ें- NEET की तैयारी कर रही 18 वर्षीय छात्रा ने किया सुसाइड, परिवार का रो-रोकर बुरा हाल

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

Related Articles

Back to top button