Biharराज्यशिक्षा

“खान सर और किसान कोल्ड स्टोर के मालिक ने मेरे भाई की हत्या करवाई है” रौशन आनंद का बड़ा आरोप

Bihar News : पटना सिविल कोर्ट से जमानत मिलने के बाद ज्ञान बिंदु कोचिंग के डायरेक्टर रौशन आनंद जेल से बाहर आ गए हैं. रिहाई के बाद उन्होंने अपने भाई की मौत को लेकर गंभीर बयान दिया है और खान सर सहित दो अन्य लोगों पर हत्या कराने का आरोप लगाया है.

रौशन आनंद ने पटना में मीडिया से बातचीत में कहा कि, “खान सर और किसान कोल्ड स्टोर के मालिक ने मिलकर मेरे भाई की हत्या करवाई है. जब मैं जेल में था तब मेरे भाई को कुछ नहीं हुआ, लेकिन जैसे ही मैं जेल गया, उसके बाद उसकी हत्या हो गई.”

उन्होंने आगे कहा, “यह पूरी तरह साजिश है. फैसल खान ने कई बातें झूठ कही हैं. कोई गोलीबारी नहीं हुई थी. साथ ही उन्होंने सवाल उठाते हुए कहा कि गोलीबारी आखिर किसकी तरफ से हुई थी। रौशन आनंद ने यह दावा किया है कि गोलीबारी की घटना फैसल खान की ओर से हुई थी.

पटना पुलिस जांच कर रही

दूसरी ओर, इस मामले पर सोमवार (15 जून, 2026) को जेडीयू नेता और मंत्री सुनील कुमार ने कहा कि पटना पुलिस मामले की जांच कर रही है और जो भी उचित कार्रवाई होगी, वह की जाएगी, उन्होंने कहा कि दोषियों के खिलाफ कानून के अनुसार कार्रवाई की जाएगी, उन्होंने यह भी कहा कि बिहार में कानून का राज है और एसएसपी खुद मामले की निगरानी कर रहे हैं.

नेपाल प्रशासन से संपर्क कर न्याय दिलाया जाए

इसी बीच, सांसद पप्पू यादव ने भी इस घटना पर कार्रवाई की मांग की है, उन्होंने अपने एक्स पोस्ट में लिखा कि ज्ञानबिंदु के डायरेक्टर रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल के विराटनगर में हत्या हुई है, जो बेहद दुखद है, उन्होंने सरकार से नेपाल प्रशासन से संपर्क कर परिवार को न्याय दिलाने और दोषियों पर तुरंत कार्रवाई की मांग की, उन्होंने यह भी कहा कि परिवार के साथ उनकी संवेदना है.

बताया जा रहा है कि रौशन आनंद के भाई की मौत नेपाल में हुई है और अभी तक मौत के कारण स्पष्ट नहीं हैं. पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्थिति साफ हो पाएगी. फिलहाल इस घटना से परिवार गहरे सदमे में है.

ये भी पढ़ें – ईडी पार्टी के पदाधिकारी पंजाब में नशा बेचते पकड़े गए, क्या ईडी पार्टी से नशे के तार जुड़े हैं? – केजरीवाल

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

Related Articles

Back to top button