Uttar Pradeshराज्य

यूपी में फिर बढ़ी गर्मी, 26 जिलों में लू का अलर्ट, मानसून में देरी के संकेत

UP Weather : उत्तर प्रदेश में एक बार फिर गर्मी बढ़ने लगी है. तेज धूप और उमस के कारण लोगों का घर से बाहर निकलना मुश्किल हो रहा है. मौसम विभाग ने आज भी प्रदेश के 26 से ज्यादा जिलों में लू चलने को लेकर यलो अलर्ट जारी किया है. हालांकि कुछ जिलों में हल्की बारिश या बूंदाबांदी हो सकती है, लेकिन इससे गर्मी से ज्यादा राहत मिलने की संभावना नहीं है.

मौसम विभाग के अनुसार पश्चिमी यूपी के मेरठ, मुरादाबाद, रामपुर, संभल, बरेली, पीलीभीत, शाहजहांपुर, बदायूं, लखीमपुर खीरी, बहराइच और श्रावस्ती में मौसम साफ रहेगा. यहां तेज धूप के साथ गर्म हवाएं चल सकती हैं. इन जिलों में अधिकतम तापमान 38 से 42 डिग्री सेल्सियस तक रहने का अनुमान है.

कई जिलों में लू का अलर्ट

प्रयागराज में गर्मी का असर सबसे ज्यादा देखने को मिल रहा है. पिछले 24 घंटों में प्रयागराज प्रदेश का सबसे गर्म जिला रहा, जहां तापमान 45 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया. मौसम विभाग ने यहां आज भी लू चलने की चेतावनी दी है. इसके अलावा वाराणसी, सीतापुर, गोंडा, बाराबंकी, अयोध्या, अमेठी, सुल्तानपुर, प्रतापगढ़, जौनपुर, गाजीपुर, चंदौली, संत रविदास नगर, मीरजापुर और सोनभद्र में भी लू का अलर्ट जारी किया गया है.

तापमान में बदलाव नहीं

गर्मी के बीच प्रदेश के कुछ इलाकों में हल्की बारिश की संभावना भी जताई गई है. बुंदेलखंड के झांसी, बांदा, चित्रकूट, जालौन, हमीरपुर, महोबा और ललितपुर में कुछ जगहों पर बारिश हो सकती है. वहीं पूर्वांचल के सिद्धार्थनगर, महाराजगंज, कुशीनगर, देवरिया, बलिया, संत कबीर नगर, गोरखपुर, मऊ और गाजीपुर में भी हल्की बारिश होने की संभावना हैं. हालांकि इससे तापमान में ज्यादा बदलाव नहीं होगा.

मानसून में हो सकती है देरी

मौसम विभाग के मुताबिक 20 से 24 जून तक यूपी के लोगों को गर्मी और लू से राहत मिलने की उम्मीद कम है. इस दौरान कई इलाकों में गर्म हवाएं चल सकती हैं. अगले दो-तीन दिनों में प्रदेश के तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी हो सकती है.

मौसम में बदलाव की वजह से मानसून के आने में भी देरी हो सकती है. अभी तक यूपी में 24-25 जून तक मानसून पहुंचने का अनुमान जताया गया है.

ये भी पढ़ें- अवैध रिश्ते, शराब और मौत का टांका! बाड़मेर हत्याकांड में पुलिस का बड़ा खुलासा, इन्फ्लूएंसर पत्नी गिरफ्तार

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

Related Articles

Back to top button