Uttarakhand News : देहरादून में गुरुवार दोपहर एक दर्दनाक सड़क हादसे में स्कूटी सवार व्यक्ति की मौत हो गई। यह घटना करीब 1 बजे ग्राफिक एरा चौक के पास हुई, जब एक तेज रफ्तार ट्रक ने स्कूटी को टक्कर मार दी।
सड़क पर मची अफरा-तफरी
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार टक्कर इतनी भीषण थी कि व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया और मौके पर ही उसकी हालत नाजुक हो गई। हादसे के बाद सड़क पर अफरा-तफरी मच गई और यातायात बाधित हो गया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया। हालांकि, अत्यधिक रक्तस्राव के कारण व्यक्ति की मौत हो चुकी थी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है।
मामले की जांच में जुटी पुलिस
मृतक की पहचान सवार कर्मा (56) के रूप में हुई है, जो तिब्बतन कॉलोनी के निवासी बताए जा रहे हैं। वह स्कूटी (UK 07 DO 7392) से अपने घर की ओर जा रहे थे। हादसे में शामिल ट्रक (HR73A5891) हरियाणा के यमुनानगर से आया बताया जा रहा है। पुलिस ने ट्रक को जब्त कर चालक को हिरासत में ले लिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।
ये भी पढ़ें- स्मृति मंधाना का धमाका! T20I में ऐसा वर्ल्ड रिकॉर्ड जो आज तक कोई नहीं कर सका
Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र, बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप









