
MP News : मध्य प्रदेश के सिंगरौली से एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है। यहां शादी से महज एक दिन पहले युवती ने आत्महत्या कर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। इस घटना के बाद परिजनों में हाहाकार मच गया। इसके साथ ही पूरे क्षेत्र में यह मामला चर्चा का विषय बन गया है।
घटना चितरंगी थाना क्षेत्र के कर्थुआ बहेरा गांव की बताई जा रही है, जहां ‘भाजपा’ नामक युवती पिता मेवालाल प्रजापति की शादी 19 जून को सरई थाना क्षेत्र के एक युवक के साथ होने वाली थी। पूरे घर में शादी की तैयारियां चल रही थी। परिजन और रिश्तेदार खुशियां मना रहे थे, लेकिन युवती द्वारा आत्मघाती कदम उठाने के बाद उनकी खुशियों को एक झटके में ग्रहण लग गई।
नाम की वजह से चर्चा तेज
बता दें कि इस घटना की सोशल मीडिया पर जमकर चर्चा हो रही है। इसकी वजह केवल युवती का आत्मघाती कदम उठाना नहीं, बल्कि उसका नाम ‘भाजपा’ होना भी है। उसका पूरा नाम भाजपा प्रजापति है।
मामले की जांच शुरू
वहीं इस घटना की जानाकारी मिलने के बाद चितरंगी थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। इसके साथ ही आत्महत्या के पीछे की वजहों की तलाश भी कर रही है। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए मामले की तफ्तीश शुरू कर दी है।
ये भी पढ़ें – हथकरघा क्षेत्र के अग्रणी शिल्पकार खेम राज सुंद्रियाल को मिलेगा पद्म श्री सम्मान
Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र, बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप









