Delhi NCRमौसमराज्य

दिल्ली-NCR में बदला मौसम का मिजाज, 21 जून तक बारिश और आंधी का अनुमान

Delhi NCR Weather : दिल्ली-NCR में मौसम लगातार करवट ले रहा है. कभी बारिश तो कभी तेज हवाओं और बादलों की आवाजाही के कारण लोगों को गर्मी और उमस से कुछ राहत मिल रही है. भारतीय मौसम विभाग (IMD) के मुताबिक, दिल्ली और आसपास के इलाकों में बारिश, गरज-चमक और आंधी-तूफान की गतिविधियां 21 जून तक जारी रह सकती हैं.

हालांकि, बुधवार को बारिश नहीं होने की वजह से तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की गई. 17 जून को दिल्ली का अधिकतम तापमान 38.1 डिग्री सेल्सियस रहा, जबकि मंगलवार को यह 33.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था. वहीं, न्यूनतम तापमान 23.8 डिग्री सेल्सियस रहा, जो मंगलवार के 25.7 डिग्री सेल्सियस से कम था.

दक्षिण-पश्चिम दिशा से चली हवाएं

पिछले 24 घंटों में दिल्ली के ज्यादातर इलाकों में अधिकतम तापमान करीब 5 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ा. इस दौरान न्यूनतम तापमान में कोई बड़ा बदलाव नहीं हुआ. दिल्ली में न्यूनतम तापमान 22 से 24 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 37 से 39 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया गया. इस दौरान दक्षिण-पश्चिम दिशा से 10 से 15 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलीं.

दिल्ली में हल्की बारिश

मौसम विभाग के अनुसार, गुरुवार (18 जून) को दिल्ली में अधिकतम तापमान 37 से 39 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 25 से 27 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है. आसमान में आंशिक बादल छाए रहने की संभावना है. IMD ने हल्की बारिश, गरज के साथ बिजली चमकने और आंधी-तूफान का अनुमान जताया है. इस दौरान 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं, जिनके झोंके 50 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकते हैं.

अगले तीन दिनों में बढ़ेगा अधिकतम तापमान

IMD के पूर्वानुमान के मुताबिक, अगले तीन दिनों में अधिकतम तापमान में 3 से 4 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ोतरी हो सकती है. इसके बाद अगले 24 घंटों में तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आने की संभावना है. हालांकि, इसके बाद फिर से तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी हो सकती है.

वहीं, अगले पांच दिनों के दौरान न्यूनतम तापमान में 2 से 4 डिग्री सेल्सियस तक इजाफा होने का अनुमान है. इसके बाद तापमान में कोई बड़ा बदलाव होने की संभावना नहीं है.

ये भी पढ़ें- “साडे बुजुर्ग साडा माण”- बुजुर्गों के सम्मान और सुरक्षा के लिए पंजाब सरकार की पहल, वृद्धाश्रमों के लिए 4.10 करोड़ रुपए जारी- डॉ. बलजीत कौर

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

Related Articles

Back to top button