Uttar Pradeshबड़ी ख़बरराज्यराष्ट्रीय

जेवर एयरपोर्ट से पहली फ्लाइट ने भरी उड़ान, जमीन देने वाले किसान बने पहली उड़ान के यात्री

Jewar International Airport : नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट (जिसे जेवर एयरपोर्ट भी कहा जाता है) पर कमर्शियल उड़ानें अब शुरु हो चुकी हैं। देश के सबसे बड़े एयरपोर्ट से सोमवार को लखनऊ जाने वाली पहली पैसेंजर फ्लाइट उड़ान भरी, जिसमें उन लोगों ने सवारी की जिन्होंने इस एयरपोर्ट के लिए अपनी जमीनें दी थी। इस दौरान प्लेन में कुल 170 किसान और कामगार गए जिसमें कुछ महिलाएं भी शामिल रहीं।

इस दौरान अपनी खुशी व्यक्त करते हुए प्लाइट में सवारी करने वाले यात्री अबरार खान ने कहा कि हमें सफर करके बहुत खुशी हुई और हम अपने प्रधानमंत्री मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आभारी हैं कि उन्होंने हमें ये मौका दिया। अबरार ने कहा कि हमने जो सोचा था वह आज सच हो रहा है। सीएम योगी की तरफ पहली फ्लाइट का हिस्सा बनना हमारे लिए सम्मान की बात है।

फ्लाइट में सफर करने वाले किसानों ने साझा किया अनुभव

वहीं उसी फ्लाइट में यात्रा करने वाली पास के ही एक गांव की रहने वाली महिला हेरा रशीद ने कहा कि यह एक ऐतिहासिक क्षण है। उन्होंने कहा, “हम पहली उड़ान का अनुभव करेंगे। यह हमारे लिए मुफ्त है और हम लखनऊ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मिलेंगे।” इसी प्रकार यात्रा करने वाले सभी यात्रियों ने सीएम योगी के इस पहल की सराहना की और अपनी खुशी जाहिर की।

वहीं इस मामले में जेवर के विधायक धीरेंद्र सिंह ने कहा कि इस एयरपोर्ट से जहाजों की शुरुआत न सिर्फ हवाई रूट की शुरुआत है, बल्कि इस सफर में किसानों के योगदान की झलक भी है। जिन परिवारों ने देश की भलाई और भविष्य के लिए अपनी पुश्तैनी जमीन तक दे दी वे आज मिट्टी से आसमान की ऊंचाइयों का अनुभव ले रहे हैं।

केंद्रीय उड्डयन मंत्री ने किसानों को दी बधाई

इसके साथ ही केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री राम मोहन नायडू ने इस एयरपोर्ट की शुरुआत पर कहा कि, ‘आज सुबह, मुझसे पहले बोलने वाले लोगों की तरह, मैं भी यही कहूंगा कि यह न केवल एक अच्छी सुबह है, बल्कि यहां मौजूद हम सभी के लिए यह एक बहुत ही खास और भावुक सुबह है। इस दौरान नायडू ने उन किसानों को बधाई भी दी जिन्होंने इस एयरपोर्ट के लिए अपनी जमीनें दी हैं।  

सुबह 8:05 पर जेवर एयरपोर्ट के रनवे पर उतरी फ्लाइट

बता दें कि जानकारी के मुताबिक, लखनऊ से निकली फ्लाइट सुबह 8:05 पर जेवर एयरपोर्ट के रनवे पर उतरी जिसमें जनप्रतिनिधि, अधिकारी और नोएडा के कारोबारी मौजूद थे। लखनऊ से नोएडा एयरपोर्ट आई फ्लाइट यात्रियों को लेकर बंगलुरू के लिए रवाना हुई। वहीं, नोएडा एयरपोर्ट से पहली उड़ान सुबह 8:30 पर लखनऊ के लिए रवाना हुई।

ये भी पढ़ें – CM मान ने मेहनत से पंजाब को काले दौर से बाहर निकाला, हमें अच्छे कामों को रुकने नहीं देना चाहिए: केजरीवाल

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

Related Articles

Back to top button