
UP Election 2027 : ऑल इंडिया मजलिस इत्तेहादुल मुस्लिमीन (AIMIM) के प्रमुख और हैदराबाद से लोकसभा सांसद असदुद्दीन ओवैसी ने उत्तर प्रदेश में 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर अपनी रणनीति पर बात की है. ओवैसी ने समाजवादी पार्टी के सांसद बाबू सिंह कुशवाहा का भी जिक्र किया, जो जौनपुर से सांसद हैं.
मीडिया को दिए इंटरव्यू में ओवैसी ने कहा कि उनकी पार्टी ने पिछली बार की गलतियों और कमियों पर ध्यान दिया है और अब यूपी में चुनाव की तैयारी तेज कर दी गई है, उन्होंने बताया कि पार्टी के नेता शौकत अली और पूरी टीम चुनाव को लेकर काम कर रही है.
गठबंधन को तैयार AIMIM
ओवैसी ने कहा कि अगर बीजेपी को दोबारा सत्ता में आने से रोकने के लिए कोई गठबंधन बनता है, तो वह इसके लिए तैयार हैं, उन्होंने कहा कि AIMIM की कोशिश होगी कि पार्टी के उम्मीदवार जीत हासिल कर विधानसभा तक पहुंचें.
मुस्लिम वोटों के बंटवारे से जुड़े सवाल पर ओवैसी ने कहा कि यह सिर्फ वोट बंटवारे का मुद्दा नहीं है, उन्होंने बिहार का उदाहरण देते हुए कहा कि उनकी पार्टी ने गठबंधन की बात रखी थी, लेकिन इसे नजरअंदाज किया गया.
मटेरा से शौकत अली को बनाया उम्मीदवार
उन्होंने कहा कि चुनाव लड़ने पर अक्सर उन पर आरोप लगाए जाते हैं, लेकिन उन्हें गठबंधन से कोई परेशानी नहीं है. ओवैसी ने कहा कि पिछली बार उनकी पार्टी ने बाबू सिंह कुशवाहा के साथ गठबंधन किया था, जो अब समाजवादी पार्टी के सांसद हैं.
बता दें कि ओवैसी ने 14 जून को बहराइच के मटेरा में सभा कर यूपी विधानसभा चुनाव की तैयारी का ऐलान किया था. इसी दौरान उन्होंने मटेरा सीट से शौकत अली को पार्टी उम्मीदवार भी घोषित किया था.
ये भी पढ़ें – अयातुल्ला अली खामेनेई को दफन करने की तारीख का ऐलान, 4 जुलाई से शुरु होगी प्रक्रिया
Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र, बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप








