Ashok Mittal ED Raid : आम आदमी पार्टी (AAP) के राज्यसभा सांसद अशोक मित्तल के घर और कार्यालय पर प्रवर्तन निदेशालय (ED) द्वारा की गई छापेमारी के बाद राजनीतिक माहौल गरमा गया है। इस कार्रवाई को लेकर पार्टी संयोजक अरविंद केजरीवाल ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है।
स्वीकार नहीं करेगी और इसका जवाब देगी जनता
पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान के पोस्ट को रीपोस्ट करते हुए केजरीवाल ने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार पंजाब में चुनावी माहौल को प्रभावित करने की कोशिश कर रही है। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार ने पंजाब में राजनीतिक तैयारियां शुरू कर दी हैं, लेकिन राज्य की जनता इसे स्वीकार नहीं करेगी और इसका जवाब देगी।
कारोबारी ठिकानों पर छापेमारी
गौरतलब है कि ईडी ने बुधवार को AAP सांसद अशोक मित्तल से जुड़े कारोबारी ठिकानों पर विदेशी मुद्रा प्रबंधन अधिनियम (FEMA) के तहत छापेमारी की थी। अधिकारियों के अनुसार, यह कार्रवाई जालंधर, फगवाड़ा और अन्य स्थानों पर की गई।
ED की आगामी कार्रवाई तेज
अशोक मित्तल, जो एक शिक्षाविद और व्यवसायी भी हैं, लवली ग्रुप का नेतृत्व करते हैं और उनके नाम पर एक विश्वविद्यालय भी संचालित होता है। हाल ही में उन्हें राज्यसभा में AAP का उपनेता नियुक्त किया गया था, जहां उन्होंने राघव चड्ढा की जगह ली। फिलहाल मामले की जांच जारी है और ईडी की ओर से आगे की कार्रवाई की जा रही है।
ये भी पढ़ें- हाईवे पर सनरूफ स्टंट पड़ा भारी, हापुड़ पुलिस ने युवक पर ठोका भारी भरकम चालान
Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र, बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप









