Indian Railways : अगर आप ट्रेन से यात्रा करते हैं तो भारतीय रेलवे ने आपके लिए एक खास सुविधा शुरू की है। रेलवे यात्रियों को डिजिटल टिकट बुकिंग पर अतिरिक्त लाभ दे रहा है। अब अगर कोई यात्री RailOne App के जरिए अनारक्षित (Unreserved) टिकट बुक करता है, तो उसे 3% तक का डिस्काउंट मिल सकता है।
डिजिटल भुगतान से मिलेगी छूट
यह सुविधा सीमित अवधि के लिए लागू की गई है। रेलवे के अनुसार यह ऑफर 14 जनवरी 2026 से शुरू हुआ है और 14 जुलाई 2026 तक जारी रहेगा। इस दौरान यात्री UPI, डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड और नेट बैंकिंग जैसे डिजिटल माध्यमों से भुगतान कर इस छूट का लाभ उठा सकते हैं।
कैशबैक पहले की तरह जारी
रेलवे ने यह भी स्पष्ट किया है कि Indian Railways की ओर से R-वॉलेट के जरिए अनारक्षित टिकट बुक करने पर मिलने वाला 3% बोनस कैशबैक पहले की तरह जारी रहेगा और इसमें कोई बदलाव नहीं किया गया है।
आसानी से बुक किए जा सकते हैं टिकट
RailOne ऐप को एक ऑल-इन-वन डिजिटल प्लेटफॉर्म के रूप में विकसित किया गया है, जिसका उद्देश्य यात्रियों को एक ही जगह कई सेवाएं उपलब्ध कराना है। इस ऐप के जरिए न सिर्फ अनारक्षित, बल्कि आरक्षित और प्लेटफॉर्म टिकट भी आसानी से बुक किए जा सकते हैं।
ऑनबोर्ड फूड ऑर्डरिंग सुविधा
इसके अलावा यह ऐप कई अन्य रेलवे सेवाओं को भी एकीकृत करता है, जैसे IRCTC Rail Connect, NTES, UTS Mobile App, Rail Madad और ऑनबोर्ड फूड ऑर्डरिंग सुविधा।
शिकायत या फीडबैक कर सकते हैं दर्ज
इस ऐप के जरिए यात्रियों को लाइव ट्रेन स्टेटस, PNR ट्रैकिंग, कोच पोजीशन, प्लेटफॉर्म जानकारी, टिकट कैंसिलेशन और रिफंड स्टेटस जैसी सुविधाएं एक ही जगह मिल जाती हैं। साथ ही यात्री यात्रा के दौरान सीट पर खाना भी ऑर्डर कर सकते हैं और किसी भी समस्या की स्थिति में शिकायत या फीडबैक दर्ज कर सकते हैं। रेलवे का उद्देश्य लगातार डिजिटल टिकटिंग को बढ़ावा देना और पेपरलेस सिस्टम को मजबूत करना है, ताकि यात्रियों को तेज, आसान और सुविधाजनक सेवाएं मिल सकें।
ये भी पढ़ें- महिला आरक्षण पर सियासी संग्राम तेज, 543 से 850 सीटें, डिलिमिटेशन को लेकर सरकार-विपक्ष आमने-सामने
Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र, बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप








