Madhya Pradeshक्राइमराष्ट्रीय

Twisha Sharma Last Rites : पंचतत्व में विलीन हुई एक्ट्रेस Twisha Sharma, भाई ने दी मुखाग्नि

Twisha Sharma Last Rites : टीवी और फिल्म इंडस्ट्री से जुड़ी अभिनेत्री ट्विशा शर्मा का रविवार को अंतिम संस्कार किया गया। भोपाल के भदभदा श्मशान घाट में उनके भाई मेजर हर्षित ने उन्हें मुखाग्नि दी। अंतिम संस्कार के दौरान परिवार के सदस्य भावुक नजर आए और गमगीन रहे।

जांच से जुड़े सैंपल रखे गए सुरक्षित

अंतिम संस्कार से पहले दिल्ली AIIMS की मेडिकल टीम ने भोपाल AIIMS में ट्विशा के शव का दोबारा पोस्टमॉर्टम किया। करीब तीन घंटे चली इस प्रक्रिया के बाद टीम वापस दिल्ली रवाना हो गई। जांच से जुड़े सैंपल और विसरा भोपाल AIIMS में सुरक्षित रखे गए हैं। बताया जा रहा है कि मेडिकल रिपोर्ट सीलबंद लिफाफे में संबंधित एजेंसियों को सौंपी जाएगी।

संदिग्ध परिस्थितियों में हुई थी मौत

गौरतलब है कि 12 मई की रात भोपाल के कटारा हिल्स इलाके में ट्विशा शर्मा की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई थी। इस मामले को लेकर दोनों पक्षों के अलग-अलग दावे सामने आए हैं। ससुराल पक्ष इसे आत्महत्या बता रहा है, जबकि मायके वालों ने पति और अन्य ससुराल पक्ष पर हत्या का आरोप लगाया है।

सुप्रीम कोर्ट ने स्वत: लिया संज्ञान

मामले की गंभीरता को देखते हुए सुप्रीम कोर्ट ने इस केस का स्वत: संज्ञान लिया है। जानकारी के मुताबिक, सोमवार को चीफ जस्टिस की बेंच इस मामले पर सुनवाई कर सकती है।

ट्विशा के पति को सात दिन की पुलिस रिमांड

इधर, ट्विशा के पति समर्थ को शनिवार को भोपाल जिला अदालत में पेश किया गया, जहां कोर्ट ने उसे सात दिन की पुलिस रिमांड पर भेज दिया। अदालत ने उसका पासपोर्ट जब्त करने के निर्देश भी दिए हैं। वहीं, सास गिरिबाला की जमानत रद्द करने को लेकर भी अदालत में आवेदन दायर किया गया है, जिस पर सोमवार को सुनवाई होने की संभावना है। इस बीच, मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने मामले की जांच CBI से कराने पर सहमति जताई है।

ये भी पढ़ें- Lucknow : UPSC की तैयारी कर रही युवती से लखनऊ में गैंगरेप, जांच में जुटी पुलिस

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

Related Articles

Back to top button