Punjab

पंजाब राज्य में 97.44 प्रतिशत गणना फॉर्मों का वितरण हुआ- CEO अनिंदिता मित्रा

Punjab Elections : पंजाब राज्य में चल रहे स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन के तहत 25 जून, 2026 से लेकर 01 जुलाई, 2026 तक 97.44 प्रतिशत गणना फॉर्मों का वितरण किया जा चुका है। यह जानकारी पंजाब राज्य के मुख्य चुनाव अधिकारी श्रीमती अनिंदिता मित्रा द्वारा आज यहां दी गई।

619 मतदाताओं को गणना फॉर्म वितरित

उन्होंने बताया कि पंजाब राज्य में स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन संबंधी कार्यवाही बहुत सुचारू ढंग से चल रही है, जिसके फलस्वरूप प्रदेश के 24,453 बी.एल.ओज़. द्वारा घर-घर जाकर प्रदेश के 2 करोड़ 14 लाख 61 हज़ार 43 मतदाताओं में से 01 जुलाई, 2026 तक 2 करोड़ 9 लाख 12 हज़ार 619 मतदाताओं को गणना फॉर्म वितरित किए जा चुके हैं। उन्होंने बताया कि यह कुल मतदाताओं का 97.44 प्रतिशत बनता है।

सी.ई.ओ. अनिंदिता मित्रा द्वारा बताया गया कि बी.एल.ओज़. द्वारा मतदाताओं को गणना फॉर्म वितरित करने के साथ-साथ फॉर्म भरवाने में भी मदद की जा रही है, ताकि किसी भी मतदाता के गणना फॉर्म में कोई गलती न हो सके।

अपना गणना फॉर्म भरना सुनिश्चित करें

उन्होंने बताया कि बी.एल.ओज़. द्वारा भरे हुए गणना फॉर्म एकत्रित करने का कार्य भी आरंभ कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि इन फॉर्मों के डिजिटलीकरण का काम भी आरंभ हो गया है। अनिंदिता मित्रा द्वारा पंजाब राज्य के समस्त मतदाताओं से अपील की गई है कि वे अपना गणना फॉर्म भरना सुनिश्चित करें और बी.एल.ओज़. को अधिकतम सहयोग दें, ताकि इस बड़े कार्य को समय पर पूरा किया जा सके।

उन्होंने बताया कि बी.एल.ओज़. द्वारा घर-घर जाकर गणना फॉर्म का वितरण और भरे हुए फॉर्म वापस लेने का कार्य 24 जुलाई, 2026 तक किया जाएगा।

ये भी पढ़ें- पंजाब पुलिस का बड़ा एक्शन, थानों में सालों से खड़े 7,402 वाहनों का किया निस्तारण, जानिए क्या है पूरा ऑपरेशन

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

Related Articles

Back to top button