टेक

Infinix Note 60 Pro भारत में लॉन्च, 6500mAh बैटरी और दमदार फीचर्स के साथ जानें कीमत

Infinix Note 60 Pro : Infinix ने भारत में अपना नया स्मार्टफोन Infinix Note 60 Pro लॉन्च कर दिया है. कंपनी ने इसे तीन आकर्षक कलर ऑप्शन और दो स्टोरेज वेरिएंट में पेश किया है. यह फोन प्रीमियम डिजाइन और एडवांस फीचर्स के साथ मिड-रेंज सेगमेंट में उतारा गया है.

इस डिवाइस में 6.78 इंच का 1.5K LTPS AMOLED डिस्प्ले दिया गया है, जो 144Hz रिफ्रेश रेट और 4500 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस सपोर्ट करता है. इसका स्क्रीन-टू-बॉडी रेशियो 93% से अधिक है, जिससे यूजर्स को बेहतर व्यूइंग एक्सपीरियंस मिलता है. फोन IP64 रेटिंग के साथ आता है, जो इसे धूल और पानी की छींटों से सुरक्षित बनाता है.

13MP का फ्रंट कैमरा मौजूद

परफॉर्मेंस के लिए इसमें क्वालकॉम का 4nm आधारित Snapdragon 7s Gen 4 ऑक्टा-कोर प्रोसेसर दिया गया है. यह डिवाइस Android 16 आधारित XOS 16 पर काम करता है. फोन में 8GB RAM के साथ 128GB और 256GB स्टोरेज विकल्प उपलब्ध हैं. फोटोग्राफी के लिए इसमें डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है, जिसमें 50MP का प्राइमरी सेंसर और 8MP का अल्ट्रा-वाइड लेंस शामिल है. वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 13MP का फ्रंट कैमरा मौजूद है.

दमदार बैटरी और फास्ट चार्जिंग

बैटरी की बात करें तो इसमें 6500mAh की बड़ी बैटरी दी गई है, जो 90W फास्ट वायर्ड चार्जिंग और 30W वायरलेस चार्जिंग को सपोर्ट करती है. इसके अलावा यह रिवर्स चार्जिंग फीचर भी प्रदान करता है. कनेक्टिविटी के लिए फोन में 5G, Wi-Fi 6, Bluetooth 5.4 और USB Type-C जैसे आधुनिक फीचर्स दिए गए हैं. इसमें इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर और साइड-माउंटेड हार्ट रेट सेंसर भी शामिल हैं.

कीमत की बात करें तो 8GB/128GB वेरिएंट की कीमत 31,999 रुपये और 8GB/256GB वेरिएंट की कीमत 34,999 रुपये रखी गई है. बैंक ऑफर्स के तहत ग्राहकों को 3,000 रुपये तक का डिस्काउंट और नो-कॉस्ट EMI का विकल्प भी मिलेगा.

ये भी पढ़ें – भगवंत मान की अगुवाई में पंजाब सरकार द्वारा ‘पुरस्कार नीति’ लागू, 28 सबसे वांछित अपराधियों की सूची जारी

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

Related Articles

Back to top button