Haryana

Haryana News : पंचकूला ITBP कैंप में जवान को आया हार्टअटैक, परिवार में छाया मातम

Haryana News : पंचकूला स्थित ITBP भानू सेंटर में तैनात जवान अजय का रविवार देर शाम अचानक हार्टअटैक से निधन हो गया। बताया जा रहा है कि वह मंदिर की ओर जा रहे थे, तभी अचानक जमीन पर गिर पड़े और उनकी मौके पर ही मौत हो गई। इस घटना से पूरे कैंप में शोक की लहर फैल गई है।

तीन वर्षों से पंचकूला में तैनात थे जवान

मूल रूप से उत्तर प्रदेश के आगरा जिले के किरावली तहसील के बामन गांव निवासी अजय पिछले तीन वर्षों से पंचकूला में तैनात थे। 2010 में कांस्टेबल के रूप में भर्ती हुए अजय ने करीब 16 साल तक सेवा दी और जल्द ही उन्हें हवलदार पद पर प्रमोशन मिलने वाला था, लेकिन उससे पहले ही यह दुखद घटना हो गई।

भारतीय सेना की जाट रेजिमेंट में कार्यरत

अजय अपने पीछे पत्नी और दो छोटे बच्चों को छोड़ गए हैं। उनका बड़ा बेटा लगभग साढ़े 12 साल का है। परिवार में उनके भाई भारतीय सेना की जाट रेजिमेंट में कार्यरत हैं। बताया गया है कि अजय को ग्लूकोमा जैसी आंखों की गंभीर बीमारी भी थी, बावजूद इसके वे लगातार ड्यूटी निभा रहे थे।

साथियों ने निधन पर जताया शोक

उनका पार्थिव शरीर सोमवार देर रात पैतृक गांव पहुंचेगा, जहां मंगलवार सुबह अंतिम संस्कार किया जाएगा। ITBP अधिकारियों और साथियों ने जवान के निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया है।

ये भी पढ़ें- भारत में डेंगू से मिलेगी राहत, पहली वैक्सीन को मिली मंजूरी

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

Related Articles

Back to top button