Haryanaराजनीति

Haryana News : कलानौर में अंबेडकर प्रतिमा क्षतिग्रस्त होने पर गरमाई सियासत, जांच में जुटी पुलिस

Haryana News : हरियाणा के कलानौर क्षेत्र के खैरडी गांव में हरियाणा की एक घटना सामने आई है, जहां 9 अप्रैल को डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा को क्षतिग्रस्त कर दिया गया। घटना के बाद इलाके में तनाव और असंतोष का माहौल है।

स्थानीय लोगों में नाराजगी

मामले को लेकर राजनीतिक बयानबाजी भी तेज हो गई है। आरोप लगाया गया है कि घटना के करीब दो सप्ताह बाद भी पुलिस द्वारा आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है, जिससे स्थानीय लोगों में नाराजगी बढ़ रही है। वहीं आम आदमी पार्टी ने मुद्दे पर सरकार को घेरते हुए, नायब सैनी सरकार की व्यवस्था पर सवाल खड़े किए हैं।

संविधान निर्माता का अपमान नहीं करेंगे बर्दाश्त

घटना को उजागर करते हुए कहा गया कि क्या बीजेपी सरकार में पुलिस इतनी नाकारा है कि बाबा साहेब का अपमान करने वालों को सलाखों के पीछे नहीं भेज सकती? या फिर सरकारी संरक्षण में सुनियोजित तरीक़े से बाबा साहेब का अपमान कर हमारी भावनाओं को आहत किया जा रहा है? आम आदमीं पार्टी बाबा साहेब के आदर्शों पर चलने वाली पार्टी है। हम संविधान निर्माता का अपमान बर्दाश्त नहीं करेंगे।

दोषियों को जल्द किया जाना चाहिए गिरफ्तार

वहीं दूसरी ओर, इस घटना को लेकर विभिन्न राजनीतिक दलों की ओर से प्रतिक्रिया दी जा रही है। कुछ नेताओं ने इसे सामाजिक सौहार्द बिगाड़ने की कोशिश बताया है और प्रशासन से सख्त कार्रवाई की मांग की है। उनका कहना है कि संविधान निर्माता की प्रतिमा का अपमान गंभीर मामला है और दोषियों को जल्द गिरफ्तार किया जाना चाहिए।

मामले की जांच में जुटी पुलिस

प्रशासन की ओर से अभी तक इस मामले में जांच जारी होने की जानकारी दी गई है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपियों की पहचान कर कार्रवाई की जाएगी।

ये भी पढ़ें- IPL 2026 : मुंबई इंडियंस को बड़ी राहत, कप्तान रोहित शर्मा की वापसी की उम्मीदें, डिटेल में पढ़ें

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

Related Articles

Back to top button