टेक

Android फोन खो जाए तो ऐसे करें ट्रैक, Google Find Hub से मिलेगा पूरा कंट्रोल

Mobile Security : अगर आपका Android फोन खो जाए या चोरी हो जाए, तो यह स्थिति काफी परेशान करने वाली हो सकती है क्योंकि उसमें आपकी फोटोज, मैसेज और जरूरी पर्सनल डेटा मौजूद होता है। लेकिन Google का Find Hub (पहले Find My Device) फीचर इस समस्या का आसान समाधान देता है, जिससे आप अपने फोन को ट्रैक, लॉक या उसका डेटा डिलीट कर सकते हैं। यह टूल किसी भी वेब ब्राउजर या दूसरे Android डिवाइस से एक्सेस किया जा सकता है। इसके लिए जरूरी है कि फोन पहले से सही सेटिंग्स के साथ लॉग-इन और एक्टिव हो।

मौजूदा या आखिरी लोकेशन दिखाई देगी

फोन को ट्रैक करने के लिए सबसे पहले किसी ब्राउजर में android.com/find पर जाएं या किसी दूसरे Android डिवाइस पर Find Hub ऐप खोलें। इसके बाद उसी Google अकाउंट से लॉग-इन करें जो आपके खोए हुए फोन में इस्तेमाल हो रहा था। लॉग-इन के बाद डिवाइस लिस्ट में से अपना फोन चुनें, जिसके बाद उसकी मौजूदा या आखिरी लोकेशन मैप पर दिखाई देगी।

Play Sound ऑप्शन की मदद

अगर फोन आसपास है, तो Play Sound ऑप्शन की मदद से उसे तेज आवाज में ढूंढा जा सकता है, भले ही वह साइलेंट मोड पर हो। कुछ डिवाइस में Find Nearby फीचर भी मिलता है, जो ब्लूटूथ या UWB तकनीक से और सटीक लोकेशन बताता है।

पूरा डेटा किया जा सकता है रिमोटली डिलीट

फोन को सुरक्षित करने के लिए Secure Device या Lock ऑप्शन का इस्तेमाल किया जा सकता है। इसमें नया PIN या पासवर्ड सेट करके फोन को लॉक किया जा सकता है और लॉक स्क्रीन पर संपर्क नंबर या संदेश भी दिखाया जा सकता है। अगर फोन वापस मिलने की संभावना न हो, तो Erase Device विकल्प से पूरा डेटा रिमोटली डिलीट किया जा सकता है। यह प्रक्रिया पूरी होने के बाद फोन फैक्ट्री रीसेट हो जाता है और उसमें मौजूद सारा डेटा हमेशा के लिए हट जाता है।

ये चीजें होनी चाहिए एक्टिव

Find Hub सही तरीके से काम करने के लिए फोन का ऑन होना, इंटरनेट से कनेक्टेड होना और Google अकाउंट में लॉग-इन होना जरूरी है। साथ ही Location और Find Hub सेवाएं पहले से एक्टिव होनी चाहिए। अगर फोन ऑफलाइन भी हो, तब भी इसकी आखिरी लोकेशन दिखाई दे सकती है, जिससे उसे ढूंढने में मदद मिलती है।

ये भी पढ़ें- LPG के बाद अब बिजली बिल होगा मंहगा, जानिए प्रति यूनिट कितनी बढ़ी दरें

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

Related Articles

Back to top button